लाइफस्टाइल

कहीं आपका रिलेशन भी तो नहीं बन गया है टॉक्सिक, Toxic Relationship के ये होते हैं संकेत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 19, 2025, 04:34 PM IST

टॉक्सिक रिलेशनशिप यानी ऐसा रिश्ता जहां प्यार की जगह कड़वाहट, दिखावापन, और झूठ जैसी बातें शामिल होती है। इस तरह के रिश्ते में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को नियंत्रित करने की कोशिश करता है और उसे नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टॉक्सिक रिश्ते की पहचान होते हैं।

Image

Signs of toxic relationship

प्यार, सम्मान और समझ एक अच्छे रिश्ते की पहचान होते है। एक अच्छे रिश्ते में दोनों व्यक्तियों को एक-दूसरे की राय, भावनाओं, और सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें एक-दूसरे के विचारों को सुनना चाहिए और महत्व देना चाहिए। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे देखने को मिलते हैं जहां एक पार्टनर टूसरे को डॉमिनेट करता है और सिर्फ अपनी ही चलाता है। ऐसे रिश्तों को टॉक्सिक रिलेशन बोलते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टॉक्सिक रिलेशन के संकेत होते हैं।

Signs of Toxic Relationships - टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत

लगातार नकारात्मकता

यदि आपके रिश्ते में लगातार नकारात्मकता बनी रहती है, तो यह एक संकेत है कि आपका रिश्ता टॉक्सिक हो गया है। आप हमेशा तनाव में रहते हैं और आपका मूड खराब रहता है।

सम्मान की कमी

अगर आपका पार्टनर आपका सम्मान नहीं करता है, तो यह एक टॉक्सिक रिश्ते का संकेत है। अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को महत्व नहीं देते हैं और आपको नीचा दिखाता है तो उनसे दूरी बनाने की कोशिश करें।

बातचीत की कमी

किसी भी रिश्ते में बातचीत होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर किसी भी रिश्ते में बातचीत की कमी रहती है तो रिश्ते में दूरियां आ जाती है। अगर आपका पार्टनर आपसे खुलकर बात नहीं करता , तो यह एक टॉक्सिक रिश्ते का संकेत है। वे आपकी बात नहीं सुनते हैं और अपनी बात को ही सही ठहराते हैं।

नफरत

यदि आपका पार्टनर आपसे नफरत करता है , तो समझ जाएं कि आपका रिलेशन टॉक्सिक बन चुका है। ऐसे पार्नट्स न केवल आपसे बल्कि आपके दोस्तों और परिवार से भी जलेंगे और आपको उनसे दूर रहने के लिए कहेंगे।

धमकी

हर रिश्ते में लड़ाई झगड़े होते लेकिन लड़ाई होने पर धमकी देना टॉक्सिक रिश्ते की निशानी मानी जाती है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर बात बात पर आपको धमकी देता है तो उनसे दूर रहने की कोशिश करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article