लाइफस्टाइल

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कर रहीं थ्रेडिंग का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, जान लें इसके नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2025, 10:54 AM IST

थ्रेडिंग चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने की एक प्राचीन विधि है। इसमें एक पतले सूती धागे का उपयोग किया जाता है, जिसे घुमाकर और रोल करके बालों को जड़ से निकाला जाता है। यह विधि विशेष रूप से आईब्रो, होंठ के ऊपर के बाल और चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए किया जाता है।

Image

Side effects of threading

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग का खूब इस्तेमाल करती हैं। ज्यादातर महिलाएं आईब्रो सेट कराने के लिए थ्रेडिंग का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि थ्रेडिंग स्किन के लिए काफी हानिकारक है। ये स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी अनचाहे बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग का इस्तेमाल करती हैं तो सावधान हो जाएं। यहां हम आपको थ्रेडिंग से होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

थ्रेडिंग से स्किन होने वाले नुकसान

दर्द

थ्रेडिंग में बालों को जड़ से निकाला जाता है, जिससे काफी दर्द होता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को यह दर्द ज़्यादा महसूस हो सकती है।

त्वचा में जलन और लालिमा

थ्रेडिंग के बाद त्वचा में जलन और लालिमा होना आम बात है। यह समस्या संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ज़्यादा देखी जाती है।

त्वचा पर दाने और फुंसी

कई बार थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर छोटे-छोटे दाने या फुंसी निकल आते हैं। यह समस्या उन लोगों में ज़्यादा होती है जिनकी त्वचा ऑयली होती है।

त्वचा में संक्रमण

अगर थ्रेडिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले धागे या उपकरण साफ न हों, तो त्वचा में संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

त्वचा का कट जाना

अगर थ्रेडिंग सही तरीके से न की जाए, तो त्वचा कट सकती है।

खुजली

थ्रेडिंग के बाद त्वचा में खुजली हो सकती है। जिससे स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article