Shubh Deepavali Shayari Messages in Hindi: दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी सकारात्मकता और खुशियां लेकर एक बार फिर से आ गया है। हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिवाली का यह पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होती है। ऐसे खास पर्व पर खास अंदाज में शुभकामनाएं देना तो बनता है। जब भी बात खास अंदाज में शुभकामनाओं की होती है तो सबसे पहले शायरी याद आती है। तो इस बार दीपावली के पर्व पर अपनों को शायराना अंदाज में भेजें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। यहां देखें दिवाली की शुभकामना शायरी हिंदी में:

हैप्पी दिवाली 2025
1. दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
2. दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।

दिवाली की शुभकामनाएं
4. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है,
मुबारक हो आपको ये दिवाली,
हमने तह दिल से ये पैगाम भेजा है।
हैप्पी दिवाली जी!
5. हर दम खुशियां हो साथ,
कभी दमान न हो खाली,
हम सब की तरफ से,
विश यू हैप्पी दिवाली!
6. खुशियों का पर्व है दिवाली
मस्ती की फुहार है दिवाली
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली !
दीपावली की हार्दिक बधाई !

दिवाली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
7. दीप जलते-जगमगाते रहें,
हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
आप हमेशा मुस्कुराते रहें।
8. दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए।
हैप्पी दिवाली।
9. मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दिवाली

शुभ दीपावली की हार्दिक बधाई
10. दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार!
दिवाली की शुभकामना शायरी से आप अपनों की दिवाली में रंग बिखेर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और भेज दें अपनों को दिवाली 2025 की हार्दिक शुभकामना शायरी, संदेश हिंदी में।
