Shraddha Kapoor ने पार्टी में कॉपी किया Madhuri Dixit का लुक, देखकर सलमान खान भी कहेंगे - मेरी निशा !

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 8, 2023, 10:51 AM IST

स्त्री डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। वरुण धवन से लेकर श्रद्ध कपूर तक ने इस पार्टी में शिरकत की और पार्टी को जानदार बनाया। अमर कौशिक के बर्थडे बैश में पहुंची श्रद्ध कपूर ने अपने लुक से सभी को फिल्म हम आपके हैं कौन की निशा की याद दिला दी।

स्त्री डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। वरुण धवन से लेकर श्रद्ध कपूर तक ने इस पार्टी में शिरकत की और पार्टी को जानदार बनाया। अमर कौशिक के बर्थडे बैश में पहुंची श्रद्ध कपूर ने अपने लुक से सभी को फिल्म हम आपके हैं कौन की निशा की याद दिला दी। इन दिनों श्रद्धा कपूर के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल अमर कौशिक के बर्थडे बैश में पहुंची श्रद्धा ने ठीक वैसी ही ड्रेस पहनी थी जैसी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म हम आपके हैं कौन में पहनी थी।

shraddha kapoor copies madhuri dixit hum apke hain kaun look

बता दें कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हैं। ऐसे में उनके इस लुक को कॉपी करना एक फैन के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आउटफिट की बात करें तो श्रद्धा पिंक कलर की खूबसूरत सी ड्रेस में एलिगेंट लग रही थीं। पर्ल ज्वैलरी के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया था। श्रद्धा कपूर के इस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। श्रद्धा की तस्वीरें देख फैंस को फिल्म हम आपके हैं कौन की निशा याद आ रही हैं। वहीं कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि श्रद्धा का ये लुक देख सलमान खान भी कहेंगे - मेरी निशा !

End of Feed