लाइफस्टाइल

सर्दियों की ठिठुरती ठंड में चाहिए लफ्जों की गर्माहट, यहां पढ़ें सर्द मौसम में दिल छूने वाले कोट्स

Short Winter Quotes In Hindi : सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में यदि आप अपनों को कुछ खास मैसेज भेजकर उनके दिन की गर्माहट भरी शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको ये दिल छू लेने वाले कोट्स भेजने चाहिए। यहां पढ़ें सर्दियों के लिए कोट्स...

Image

Short winter quotes in Hindi

Short Winter Quotes In Hindi : सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और धुंध के साथ एक खास सुकून और अपनापन भी लाता है। इन दिनों सुबह की धूप में बैठना और गर्म चाय की चुस्कियां लेना इसके बाद रात को रजाई में सिमट जाना के सो जाना। सर्दियों में इन छोटी-छोटी खुशियों का मजा ही कुछ और है। वहीं इन खास दिनों में अगर आप अपनों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो आपको उनके दिन की शुरुआत इन खास कोट्स के साथ करनी चाहिए। आपको ये दिल छू लेने वाले कोट्स अपनों को भेजने चाहिए। यहां पढ़ें सर्दियों के लिए कोट्स...

सर्दियों के लिए कोट्स - Short Winter Quotes in Hindi

1. ठंडी हवा में भी एक सुकून है, जैसे प्रकृति ने खुद कंबल ओढ़ लिया हो।

2. सर्दी का मजा तो गरम चाय और पुराने दोस्तों के साथ ही आता है।

3. धुंध में भी अपनी राह ढूंढ ले वो दिल, सर्दी उसे क्या रोकेगी?

4. रजाई, किताब और कॉफी – बस इतना ही चाहिए सर्दियों को खास बनाने के लिए।

5. ठंड बढ़े तो चाय बढ़ाओ, और बातों में गर्माहट लाओ।

6. सर्द रातों की खामोशी में दिल की बातें ज्यादा सुनाई देती हैं।

7. ठंड में गले लगने की कीमत कोई नहीं समझ सकता, जब तक सर्दी न लगे।

8. सर्दियां हमें सिखाती हैं कि ठंडे वक्त में भी गर्म दिल रखो।

सर्दियों के लिए सुकून भरी शायरी - Winter Shayari in Hindi

1. धूप निकले तो चेहरा खिला खिला लगता है,

सर्दी में हर दिल थोड़ा मिला-मिला लगता है।

2. धुंध में खो जाएं मंज़िलें अगर,

तो गर्म दिल ही रास्ता दिखाता है।

3. ठंडी सुबहों की सबसे प्यारी रीत,

गरम चाय और पुरानी प्रीत।

4. धूप में बैठकर चाय का मजा,

जैसे सर्दी ने कहा- अब सब ठीक है न?

5. ठंड बढ़े तो गले लग जाना,

तेरी बाहों से बेहतर कोई स्वेटर नहीं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article