Shivaji Maharaj Jayanti Wishes in Hindi And Marathi: छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज, इन हिंदी और मराठी मैसेज से अपनों को दें शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और शुभेच्छा
Shivaji Maharaj Jayanti Wishes in Hindi And Marathi, Quotes, Status, Pics, HD Wallpapers: हर साल 19 फरवरी का दिन देशभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महाराष्ट्र और भारत के इतिहास के लिए गौरव का दिन है। शिवाजी महाराज की जयंती के खास अवसर पर आप यहां दिए हिंदी और मराठी के मैसेज, फोटोज भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैँ।

shivaji maharaj jayanti 2025 wishes in hindi and marathi
Shivaji Maharaj Jayanti Wishes in Hindi And Marathi, Quotes, Status: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। आज उनकी 395वीं जयंती पर गर्व के साथ उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। जब भी दुनियाभर में कहीं भी मराठा गौरव की बात की जाती है, तब तब शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है। मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। शिवाजी भारत के वीर सपूतों में से एक हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। आज उनकी जयंती के मौके पर आप यहां दिए हिंदी और मराठी के मैसेजेज, संदेश, कोट्स, वॉट्सएप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, GIF, Images भेजकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Marathi Wishes-
1) निधड्या छातीचा, दणकट कणांचा,
मराठी मनांचा, भारत भूमीचा एकच राजा,
छत्रपती शिवाजी महाराज यांना मानाचा मुजरा..
शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा!
2) शूरता हा माझा आत्मा आहे,
विचार आणि विवेक ही माझी ओळख आहे,
क्षत्रिय हा माझा धर्म आहे,
छत्रपती शिवाजी महाराज हे माझे दैवत आहे...
जय शिवराय!
3) सिंह गर्जनांचा नाद दुमदुमू दे,
स्वराज्याचा विजयघोष आसमंतात घुमू दे,
छत्रपतींचा विचार मनामनात रुजू दे!
शिवजयंतीच्या सर्वांना हार्दिक शुभेच्छा!
4) शिवराय म्हणजे धैर्याची मूर्ती,
शिवराय म्हणजे प्रेरणेची गाथा,
शिवराय म्हणजे हिंदवी स्वराज्याचा नवा प्रकाश!
शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा!
5) चारी दिशांत ज्याचा गाजा-वाजा,
एकच होता असा राजा,
नाव त्याचं घेऊ किती म्हणतात त्याला छत्रपती!
शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा!
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Hindi Wishes-
6) हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,
स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,
देश का अभिमान शिवाजी,
राष्ट्र की है शान शिवाजी।
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
7) बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,
आसान नहीं है, मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।
शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं
8) जब शिवाजी राजे की,
तलवार चलती है तो,
औरतों का घूंघट और,
ब्राह्मणों का जनेऊ सलामत रहता है।
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
9) अंगूर को जब तक न पेरो वो मीठी मदिरा नहीं बनती,
वैसे ही मनुष्य जब तक कष्ट में पिसता नहीं,
तब तक उसके अन्दर की सर्वोत्तम प्रतिभा बाहर नहीं आती।
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
10) हर मराठा पागल है....
भगवे का,
स्वराज का,
शिवाजी राजे का...
जय भवानी... जय शिवाजी
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited