लाइफस्टाइल

Sheetala Ashtami Mehndi Design: शीतला अष्टमी पर हाथों में लगाएं ऐसी शगुन की मेहंदी, यहां से चुनें मेहंदी के डिजाइन्स

Sheetala Ashtami 2025 Mehndi Design (शीतला अष्टमी मेहंदी डिजाइन फोटो): देशभर में शीतला अष्टमी का त्योहार मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस त्योहार में महिलाएं व्रत रखती हैं और साज-श्रृंगार कर माता शीतला की पूजा करती हैं। इस खास त्योहार में महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। यहां से आप मेहंदी के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

sheetala ashtami mehndi designs photos

Sheetala Ashtami 2025 Mehndi Design (शीतला अष्टमी मेहंदी डिजाइन फोटो): शीतला सप्तमी को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। साल में एक बार आने वाला ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस त्योहार में महिलाएं अपने परिवार के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं कि शीतला माता की पूजा और व्रत करने के आरोग्य मिलता है और सारे कष्ट दूर होते हैं। इस खास त्योहार पर व्रती महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी भी रचाती हैं। अगर आपको भी शीतला सप्तमी और अष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगानी है तो आप यहां से मेहदी के सुंदर-सुंदर डिजाइन्स देख सकते हैं।

Mehndi Designs For Sheetala Ashtami 2025-

peacock mehndi design

peacock mehndi design

मोर डिजाइन वाली मेहंदी भी भला किसे नहीं पसंद आती। ये डिजाइन हर लड़की का फेवरेट है और शीतला सप्तमी और अष्टमी पर तो इस तरह की मेहंदी आपके हाथों में रचनी ही चाहिए। ये आपके हाथों में बड़ी प्यारी लगने वाली है।

maa sheetala mehndi design

maa sheetala mehndi design

मां शीतला के चेहरे के डिजाइन वाली मेहंदी की बात ही अलग है। शीतला सप्तमी पर आपको ये डिजाइन तो ट्राई करना ही चाहिए। इस डिजाइन के साथ अगर आप थोड़ा अपना फ्लोरल या अरेबिक डिजाइन जोड़ दें तो आप और भी खूबसूरत लगेंगी।

jaal mehndi design photo

jaal mehndi design photo

जाल डिजाइन वाली मेहंदी इन दिनों ट्रेंड में है। इस डिजाइन को आप फ्रंट हैंड पर लगाते हैं तो आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। बता दें कि शीतला सप्तमी पर ये डिजाइन आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगाएगी।

simple mehndi tattoo

simple mehndi tattoo

अगर आपको मेहंदी लगवाना पसंद नहीं है लेकिन एक छोटा टैटू जैसा डिजाइन चाहिए तो आपको इस तरह का मां लिखा हुआ डिजाइन ट्राई करना चाहिए। ये सिंपल और खूबसूरत लगता है।

back hand mehndi design

back hand mehndi design

अगर आप उल्टे हाथ पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन देख सकती हैं। इस डिजाइन को वैसे तो आप फ्रंट हैंड पर भी लगा सकते हैं लेकिन हथेली के पीछे ये कुछ ज्यादा ही प्यारी लगती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article