Sheer Khurma Recipe In Hindi: ईद के दिन नजदीक हैं और हर घर में इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस खास मौके पर लोग एक से बढ़कर एक कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं, घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खासतौर से घर में शीर खुरमा जरूर बनता है। शीर को फारसी जुबान में दूध और खुरमा को खजूर कहा जाता है। ये एक खास तरह का पकवान है, जो स्वाद में नंबर 1 होता है। अगर आप भी ईद के लिए शीर खुरमा बनाना चाहते हैं तो आप यहां से इसकी रेसिपी देख सकते हैं-
शीर खुरमा बनाने की सामग्री-
1. बादाम- 10 से 12 भिगोए हुए
2. पिस्ता- 10 से 12 भिगोए हुए
3. खजूर- 4 से 6 सुखे
4. काजू- 2 चम्मच
5. किशमिश- 2 चम्मच
6. चिरौंजी- 2 चम्मच
7. घी- 2 चम्मच
8. दूध- 1 लीटर
9. सेवईयां- आधा कप
10. चीनी- 1 कप
11. इलायची पाउडर- आधा चम्मच
12. केशर- कुछ धागे

sheer khurma recipe in hindi
शीर खुरमा बनाने की विधि-
शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले के एक पैन में दूध गर्म करें। इसे तबतक उबालें जबतक ये गाढ़ी न हो जाए। आपको इस दूध को बार-बार चलाते भी रहने है, इससे आपका शीर खुरमा गाढ़ा और मलाईदार होगा।
अब एक दूसरे पैन में घी गर्म करें। गर्म घी में आपको काजू, बादाम, पिस्ता डालकर फ्राई करना है। हल्का भूरा होने तक आपको इसे फ्राई कर लेना है। साथ में चिरौंजी और किशमिश मिलाकर दोबारा हल्का फ्राई करेँ।
अब आपको अपने गर्म हुए दूध मे इस ड्राई फ्रूट्स के मिक्सर धीरे-धीरे मिक्स करना है। इससे आपके शीर खुरमे का स्वाद बढ़ जाएगा। ध्यान से आपको थोड़े ड्राई फ्रूट्स को अलग कर देने हैं, ये सर्व करने में काम आएगा।
अब एक अलग बाउल में घी गर्म करें और उसमें सेवईयां डालकर फ्राई करें। सेवई को हल्का भूरा होने तक ही फ्राई करना है। ध्यान दें कि ये जले नहीं।
सेवई जब फ्राई हो जाए तो आपको इसे इसी दूध में डालकर फिर हल्के फ्लेम पर पकाना है। इसे बीच बीच में चलाते भी रहें तो ये चिपकेगा नहीं।
अब ऊपर से चीनी डालें और पकाएं। चीनी डालने के बाद आपको इसे 2 से 3 मिनट से ज्यादा नहीं पकाना है। जब आपको लगे कि आपका शीर खुरमा गाढ़ा होने लगा है तो इसमें इलायची पाउडर और केशर के धागे डालें। बस आपका शीर खुरमा तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं।
