लाइफस्टाइल

Navratri Wishes in Hindi: आपको और आपके परिवार को प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं, मां दुर्गा की कृपा के शुभकामना संदेश

Shardiya Navratri Shubhkamnaye Messages in Hindi 2025, Navratri Wishes Images, Happy Navratri wishes for Whatsapp: नवरात्रि सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है। यह त्योहार जीवन में शक्ति और संतुलन भी सिखाता है। शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं एक-दूसरे को देकर लोग न केवल अपने रिश्तों को और मजबूत करते हैं बल्कि सामूहिक भक्ति और सद्भाव का वातावरण भी बनाते हैं।

Image

Shardiya Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि पर प्रियजनों को करें विश, यहां से भेजें शुभकामना संदेश

Shardiya Navratri 2025 Wishes Images Quotes Messages Status Navratri Ki Shubhkamnaye In Hindi: शारदीय नवरात्रि का पर्व अपने साथ ढेर सारी शक्ति, भक्ति, श्रद्धा और उल्लास लेकर एक बार फिर आ चुका है। यह वो समय है जब मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना पूरे श्रद्धा भाव से की जाती है। माता रानी के भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मां दुर्गा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। लोग एक दूसरे को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा से भरपूर हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें देवी दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगे शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, शायरी और तस्वीरें:

नवरात्रि के शुभकामना संदेश (Shardiya Navratri Wishes)

1. ज्योति जलाओ, आरती करो,

मां के भजन गाओ, ध्यान धरो।

इन नौ रातों में खुद को मां के चरणों में समर्पित करो।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. नए दीप जले और नए फूल खिले,

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर

आपको मिले माता रानी का आशीर्वाद

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Navratri Wishes in Hindi

Navratri Wishes in Hindi

3. मां जगदंबा आपके घर में प्रेम, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास करें।

आपका जीवन हो मां के आशीर्वाद से प्रकाशित।

नवरात्रि की पावन मंगलकामनाएं!

4. मां के नौ रूपों का करें हम ध्यान,

हर दिन हो एक नई शुरुआत,

एक नया अरमान।

शुभ नवरात्रि!

5. मां दुर्गा की कृपा बनी रहे हर दिन,

हर तरफ खुशियों से भरे हो जीवन।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

4

शुभ नवरात्रि

6. घटस्थापना से कन्या पूजन तक,

मां की भक्ति से जीवन रोशन तक।

यह पर्व लाए आपके जीवन में

शक्ति, भक्ति और मुक्ति का संगम।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. नवरात्रि के इन नौ पावन दिनों में,

मां शक्ति आपके जीवन में

ऊर्जा और उत्साह भरें

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

8. भक्ति में शक्ति है, शक्ति में शक्ति है,

मां के चरणों में ही सच्ची भक्ति है

मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाएं

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Shardiya Navratri Wishes In Hindi

नवरात्रि की शुभकामनाएं

9. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस माता के चरण में

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

10. मां अम्बे का आशीर्वाद मिले आपको,

हर कार्य में सफलता मिले आपको।

यही है हमारी शुभकामना,

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई!

11. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

12. हर दिन मां का आशीर्वाद बना रहे,

हर पल जीवन में नया प्रकाश रहे

नवरात्रि आपके जीवन में

खुशियां और सफलता लेकर आए

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

13. ओम सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

नवरात्रि सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है। यह त्योहार जीवन में शक्ति और संतुलन भी सिखाता है। शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं एक-दूसरे को देकर लोग न केवल अपने रिश्तों को और मजबूत करते हैं बल्कि सामूहिक भक्ति और सद्भाव का वातावरण भी बनाते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article