Happy Navratri 2023 Day 2 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 15 अक्टूबर यानी कल से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। शारदीय नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इस त्योहार की देशभर में धूम देखने को मिल रही है। पूरा बाजार माता रानी की सजावट की चीजों से सज गया है। देश के अलग अलग हिस्सों में इस त्योहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। कोलकाता और गुजरात में इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन जहां मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है तो वहीं दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini Mata) स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी विश्व में ऊर्जा का प्रवाह करती है और सच्ची श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना करने से सुख शांति की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के त्योहार में लोगों की बधाईयों का सिलसिला जारी रहता है। पहले दिन से लेकर 9वें दिन तक लोग एक दूसरे को बधाईयां देते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के दूसरे दिन अपनों बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें नवरात्रि के विशेज, कोट्स, मैसेज, स्टेटस।
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
नवरात्रि के दूसरे दिन हार्दिक शुभकामनाएं
गौर वर्ण और वृषभ सवारी,
अक्षय पुण्यों की हे अधिकारी,
शस्त्र त्रिशूल मां श्वेताम्बरी,
ऐश्वर्य प्रदायिनी जय मां महागौरी।
सारा जहान है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं मां के चरणों की धूल
आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
हैप्पी नवरात्रि 2023
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।
आपको सपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं!
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
