Chhath Puja 2023 Geet: Sharda Sinha के इन गानों के बिना अधूरा सा लगता है छठ पूजा, यहां देखें बिहार की स्वर कोकिला के छठ गीत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 17, 2023, 07:41 AM IST

Chhath Puja 2023 Geet: 17 नवंबर से देशभर में आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होगी। वैसे तो इस त्योहार की धूम पूरे भारतवर्ष में देखने को मिलती है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बिहारियों के लिए यह सिर्प त्योहार नहीं बल्कि इमोशन है। बिहार के रहने वाले लोग किसी भी जगह रहें इस त्योहार को मनाने के लिए जरूर आते हैं।

Chhath Puja 2023 Geet: 17 नवंबर से देशभर में आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होगी। वैसे तो इस त्योहार की धूम पूरे भारतवर्ष में देखने को मिलती है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बिहारियों के लिए यह सिर्प त्योहार नहीं बल्कि इमोशन है। बिहार के रहने वाले लोग किसी भी जगह रहें इस त्योहार को मनाने के लिए जरूर आते हैं। छठ पूजा बिहारियों का सबसे बड़ा पर्व होता है। चार दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य और चौथे यानि आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ एकलौता ऐसा पर्व है जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। जब बात छठ की हो और शारदा सिन्हा के गानों का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।

Sharda Sinha Chhath songs

छठ महापर्व आते ही पूरा बिहार शारदा सिन्हा के छठ के गानों से गुंजता नज़र आता है। वहीं कुछ लोगों के लिए छठ का मतलब शारदा सिन्हा ही है। शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ पर्व अधूरा सा लगता है। बुजूर्ग ही नहीं बल्कि बच्चों की जुबान पर भी शारदा सिन्हा के गाने रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको शारदा सिन्हा के 3-4 गानों के बारे में बताएंगे जिन्हें छठ महापर्व के दौरान जरूर सुनें।

End of Feed