लाइफस्टाइल

बाथरूम के टाइल्स पड़ गए हैं पीले, साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, तुरंत जाएगी चमक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 17, 2023, 09:49 AM IST

Bathroom tiles cleaning hacks: बथरूम की गंदी टाइल्स देखने में बेहद खराब लगती है। गंदी टाइल्स बाथरूम के पूरे लुक को खराब कर देती है। हालांकि इन्हें साफ करना बेहद आसान होता है। बाथरूम की गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। बाथरूम की टाइल्स को गंदा होने से बचाने के लिए सबसे पहले आप रोजाना बाथरूम की सफाई करें।

Image

Bathroom tiles cleaning hacks

Bathroom tiles cleaning hacks: बथरूम की गंदी टाइल्स देखने में बेहद खराब लगती है। गंदी टाइल्स बाथरूम के पूरे लुक को खराब कर देती है। हालांकि इन्हें साफ करना बेहद आसान होता है। बाथरूम की गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। बाथरूम की टाइल्स को गंदा होने से बचाने के लिए सबसे पहले आप रोजाना बाथरूम की सफाई करें। अगर आपके बाथरूम का टाइल्स भी गंदा हो गया है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इसे साफ कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बाथरूम की टाइल्स को पहली की तरह चमका सकते हैं।

बाथरूम क्लीनिंग हैक्स

बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए आप नी, सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन तीनों का ममिश्रण तैयार कर लें और फिर इसे टाइल्स पर स्प्रे करें। ऐसे करने से 5 मिनट में टाइल्स पहले की तरह चमकने लगेंगे।

ब्लीचिंग पाउडर

टाइल्स को साफ करने के लिए आप ब्लीचिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्के गर्म पानी में ब्लीचिंग पाउडर मिलाएं। फिर टाइल्स पर लगाकर छोड़ दीजिए। फिर 10 मिनट बाद इसे धो लें। इससे टाइल्स पहले की तरह चमक जाएगी।

नींबू का रस

टाइल्स को चमकाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस भरें। फिर इसे टाइल्स पर छिड़के। इसके बाद गीले कपड़े से इसे साफ करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article