लाइफस्टाइल

Sharda Sinha Ke Chhath Geet: शारदा सिन्हा का छठ गीत, Chhath Puja 2025 के लिए बेस्ट हैं शारदा सिन्हा छठ मैया के गाने

Sharda Sinha Chhath Puja Songs (शारदा सिन्हा का छठ गीत): बात जब भी छठ पूजा के गीतों की आती है तो सबसे पहला नाम शारदा सिन्हा का आता है। उन्होंने अपनी आवाज में छठ गीतों को अमर कर दिया है। शारदा सिन्हा के छठ गीतों में ऐसा जादू है कि अगर छठ पूजा पर उनके ये गीत ना बजे त्योहार की रौनक फीकी लगती है। यहां देखें शारदा सिन्हा के छठ गीत कलेक्शन:

Image

शारदा सिन्हा के छठ गीत (Photo: Saregama)

Sharda Sinha Chhath Puja Songs: लोक आस्था का महापर्व कहा जाने वाला छठ पूजा का त्योहार दस्तक दे चुका है। दीवाली के बाद से ही इस पर्व की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। छठ पूजा के गीत बजने लगे हैं। दरअसल छठ पूजा के इन लोकगीतों का विशेष महत्व है। ये गीत छठ पर्व की भावनात्मक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं। भोजपुरी और हिंदी भाषा के ये लोकगीत छठ मैया की महिमा, सूर्य देवता की आराधना और व्रतियों की आस्था को व्यक्त करते हैं। बात जब भी छठ पूजा के गीतों की आती है तो सबसे पहला नाम शारदा सिन्हा का आता है। उन्होंने अपनी आवाज में छठ गीतों को अमर कर दिया है।

Sharda Sinha Chhath Geet Lyrics (शारदा सिन्हा Chhath Geet)

शारदा सिन्हा के छठ गीतों में ऐसा जादू है कि अगर छठ पूजा पर उनके ये गीत ना बजे त्योहार की रौनक फीकी लगती है। शारदा सिन्हा ने छठ के दर्जनों हिंदी और भोजपुरी गीत गाए हैं। उनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • कांच ही बांस के बहंगिया
  • हो दीनानाथ
  • उगे है सूरज देव
  • सामा खेले चलली भौजी संग सहेली
  • केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके
  • हे छठी मइया
  • पहिले पहिल हम कईनी
  • कहना से मइया अइले
  • दुखवा मिटाईं छठी मईया
  • उठउ सूरूज भइले बिहान
  • Sharda Sinha Chhath Songs (शारदा सिन्हा छठ गीत)

    देश दुनिया में छठ महापर्व पर शारदा सिन्हा के छठ गीत माहौल बनाते हैं। इस खास त्योहार पर बिहार में तो हर घर से शारदा सिन्हा के छठ गीतों की आवाज जरूर सुनाई देती है।

    हो दीनानाथ - छठ पूजा गीत (Ho Deenanath Chhath Puja Songs)

    सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ

    हे घूमइछा संसार, हे घूमइछा संसार

    सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ

    हे घूमइछा संसार, हे घूमइछा संसार

    आन दिन उगइ छा हो दीनानाथ

    आहे भोर भिनसार, आहे भोर भिनसार

    आजू के दिनवा हो दीनानाथ

    हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर

    बाट में भेटिए गेल गे अबला

    एकटा अन्हरा पुरुष, एकटा अन्हरा पुरुष

    अंखिया दियेते गे अबला

    हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर

    बाट में भेटिए गेल गे अबला

    एकटा बाझिनिया, एकटा बाझिनिया

    बालक दियेते गे अबला

    हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर

    केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके छठ गीत (Chhath Ke Geet Lyrics)

    केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके, केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके।।

    के करेलू छठ बरतिया से झांके झुके, के करेलू छठ बरतिया से झांके झुके ||

    हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया के केकरा लागी, हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया के केकरा लागी ।।

    के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी, के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी ।।

    हमरो जे बेटवा तोहन अइसन बेटावा से उनके लागी, हमरो जे बेटवा तोहन अइसन बेटावा से उनके लागी ।।

    से करेली छठ बरतिया से उनके लागी, से करेली छठ बरतिया से उनके लागी ।।

    अमरूदिया के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके, अमरूदिया के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके ।।

    के करेलू छठ बरतिया से झांके झुके, के करेलू छठ बरतिया से झांके झुके ।।

    हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया के केकरा लागी, हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया के केकरा लागी ।।

    के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी, के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी ।।

    हमरो जे स्वामी तोहन अइसन स्वामी से उनके लागी, हमरो जे स्वामी तोहन अइसन स्वामी से उनके लागी ।।

    से करेली छठ बरतिया के उनके लागी, से करेली छठ बरतिया के उनके लागी ।।

    नारियर के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके, नारियर के पात पर उगे लन सुरुजमल झांके झुके ।।

    के करेली छठ बरतिया से झांके झुके, के करेली छठ बरतिया से झांके झुके ।।

    हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया से केकरा लागी, हम तोहसे पूछी बरतिया ए बरतिया से केकरा लागी ।।

    के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी, के करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी ।।

    हमरो जे बेटी तोहन बेटिया से उनके लागी, हमरो जे बेटी तोहन बेटिया से उनके लागी ।।

    से करेली छठ बरतिया से उनके लागी, से करेली छठ बरतिया से उनके लागी ।।

    पहिले पहिल हम कईनी छठ गीत लिरिक्स (Chhath Geet Lyrics)

    पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहर,

    छठी मईया व्रत तोहर।

    करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार,

    भूल-चूक गलती हमार।

    गोदी के बलकवा के दिहा, छठी मईया ममता-दुलार,

    छठी मईया ममता-दुलार।

    पिया के सनईहा बनईहा, मैया दिहा सुख सार,

    मैया दिहा सुख सार।

    नारियल केरवा घवदवा, साजल नदिया किनार,

    साजल नदिया किनार।

    सुनिहा अरज छठी मैया, बढ़े कुल परिवार,

    बढ़े कुल परिवार।

    घाट सजवली मनोहर, मैया तोरा भगती अपार,

    मैया तोरा भगती अपार।

    लिहि ए अरग हे मैया, दिहीं आशीष हजार,

    दिहीं आशीष हजार।

    पहिले पहिल हम कईनी, छठीमैया बरत तोहर,

    छठीमैया व्रत तोहर।

    करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार

    भूल-चूक गलती हमार, भूल-चूक गलती हमार।

    आज शारदा सिन्हा भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन छठ पूजा के गीतों में वह हमेशा अमर रहेंगी।

    Suneet Singh
    सुनीत सिंहauthor

    सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

    और पढ़ें
    End of Article