Shalgam Gosht Recipe (शलगम गोश्त कैसे बनता है): बॉलीवुड के 'ही-मैन' और सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मशहूर डायलॉग्स के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह एक शौकीन खानपान प्रेमी भी हैं। सर्दियों का मौसम आते ही उनकी एक डिश खास तौर पर चर्चा में आ जाती है - वह है उनका पसंदीदा शलगम गोश्त। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने इस खास रेसिपी के बारे में बात की थी, जो न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप भी धरम पाजी की ये वाली फेवरेट शलगम के गोश्त की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं। तो यहां से पढ़े सिंपल रेसिपी -
सामग्री
मटन - 500 ग्राम
शलगम - 250-300 ग्राम (छिलका उतारकर बड़े टुकड़ों में काट लें)
प्याज - 3-4 (बारीक पिस्ता हुआ)
टमाटर - 2 (बारीक प्यूरी किए हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
दही - ½ कप (फेंटा हुआ)
घी - 3-4 बड़े चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
बे पत्ता - 1, दालचीनी - 1 इंच का टुकड़ा, लौंग - 3-4
हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
नमक - स्वादानुसार
शलगम गोश्त कैसे बनता है
स्वादिष्ट शलगम गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक भारी तले की कड़ाही लेनी है और उसमें घी गर्म करना है, फिर उसमें जीरा, बे पत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर भून लेना है। फिर उसमें बारीक पिसा हुआ प्याज डालना है और उसे सुनहरा होने तक भून लेना है। प्याज के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनना है और टमाटर की प्यूरी के साथ सारे मसाले डालकर भून लेना है। अब उसमें मटन के टुकड़े डालकर अच्छे से चला लेना है करीब 5-7 मिनट तक। फिर फेंटे हुए दही को डालकर अच्छे से मिलाना है और मटन को नर्म होने तक धीमी आंच पर पकाना है और आवश्यकतानुसार पानी भी डाल सकते हैं। फिर जब मटन आधा पक जाए तो उसमें शलगम के टुकड़े डाल दें और कड़ाही को ढककर अच्छे से उबाल आने दें। आखिरी में गरम मसाला डालकर सब्जी को अच्छे से पका लें और हरे धनिये के साथ गार्निश करके सर्व करें।
