Recipe in hindi for Teej, Gajar ka Halwa kaise banaye: हरियाली तीज का पावन त्योहार बस आने ही वाला है, ऐसे में अगर आप भी व्रत रख रही हैं। तो शाहिद की पत्नी मीरा का फेवरेट व्रत वाला स्पेशल हलवा आपको भी बड़ा ही अच्छा लगेगा। बढ़िया व्रत प्रसाद के रूप में एन्जॉय करने के लिए आप बिना खोया वाला गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं। झटपट हलवा बनाने के लिए हिंदी में ये रही शानदार सी रेसिपी, जो आपके घर के बच्चों को भी खूब पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें: हरियाली तीज के गीत
Gajar ka Halwa Recipe in Hindi
सामग्री- आधा किलो गाजर (कीसी हुई)
- आधा लीटर दूध
- आधा कप शक्कर
- दो चुकटी इलायची पाउडर
- एक चम्मच ड्राई फ्रुट्स (काजू-बादाम)
- एक चम्मच घी
- व्रत वाला गाजर का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करना होगा और साथ ही साथ गाजर को कीस लेना होगा।
- एक बार जब पैन में घी गर्म हो जाए तो पैन में कीसी हुई गाजर को करीब 5 मिनट के लिए ढक कर पकने के लिए रख दें।
- आपको गैस पर गाजर को तब तक पकाना है, जब तक उसका रंग और टैक्सचर कुछ बदल न जाए।
- गाजर का रंग बदलने के बाद आपको पैन में दूध ड़ालना होगा।
- दूध को करीब 15 से 20 मिनट के लिए अच्छे से से पका लें। ध्यान रखें कि गैस की आंच कम ही हो।
- दूध और गाजर अच्छे से पक जाने के बाद आपको पैन में इलायची पाउडर ड़ालने होंगे।
- और बस अच्छे से मिक्स करने के बाद आपका हलवा तैयार है।
