लाइफस्टाइल

Shaheed Diwas Deshbhakti Wishes: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को करें नमन, श्रद्धांजली देने के लिए भेजें ये देशभक्ति मैसेज

Shaheed Diwas Deshbhakti Wishes: 23 मार्च 1931 के दिन ही शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को देश आज भी नमन करता है। इस दिन को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में शहीदों को नमन करने के लिए भेजें ये मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज, देशभक्ति संदेश।

Image

Shaheed Diwas 2024

Shaheed Diwas Deshbhakti Wishes: भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई थी। इन क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ते लड़ते देश के लिए अपनी जान दे दी थी। भारत को स्वतंत्र कराने के लिए इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। इसके साथ ही इन्हें अंग्रेजों की प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। इन महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 के दिन ही शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को देश आज भी नमन करता है। शहीद दिवस के खास मौके पर स्कूल, कॉलेज समेत सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वंतत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली देने के लिए देशभक्ति मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी भी शेयर किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजली देना चाहते हैं तो ये देशभक्ति मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी भेज सकते हैं।

Shaheed Diwas Deshbhakti Wishes

1. लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा,

मेरे लहू का हर कतरा इंकलाब लाएगा,

मैं रहूँ या ना रहूँ पर एक वादा है तुझसे मेरा,

की मेरे बाद वतन पे मरने वालो का सैलाब आएगा.

शहीदों को नमन

shaheed Diwas Shayari

shaheed Diwas Shayari

2. प्रेम गीत कैसे लिखूं,

जब चारों तरफ गम के बादल छाए हैं,

नमन है उन वीर शहीदों को,

जो तिरंगा ओढ के आए है

शहीदों को नमन

3. लड़े वो वीर जवानों की तरह,

ठंडा खून भी फौलाद हुआ,

मरते-मरते भी कई मार गिराए,

तभी तो देश आजाद हुआ

शहीदों को नमन

Shaheed Diwas Messages

Shaheed Diwas Messages

4. चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,

जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें

शहीदों को नमन

Shaheed Diwas Photos

Shaheed Diwas Photos

5. वतन वालो वतन ना बेच देना,

ये धरती ये चमन ना बेच देना,

शहीदों ने जान दी है वतन के वास्ते,

शहीदों के कफन ना बेच देना..

शहीदों को नमन

shaheed Diwas 2024 Shayari

shaheed Diwas 2024 Shayari

6. जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी,

उसे आत्मविश्वास करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी।

शहीदों को नमन

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article