September Month 2024 Special Days: गणेश चतुर्थी से मिलाद-उन-नबी तक, यहां देखें सितंबर महीने के व्रत, त्योहार और खास दिनों की पूरी लिस्ट

Sptember Month 2024 Special Days, Event List of September Full List: सितंबर में ना सिर्फ मौसम सुहाना होता है बल्कि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी इसी महीने आते हैं। इसी महीने 9/11 जैसी आतंकी घटना हुई थी तो वहीं इसी महीने शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है।

September Month 2024 Special Days and Event: सितंबर दस्तक दे रहा है। सितंबर साल का 9वां महीना होता है। सितंबर का महीना खत्म होते-होते ठंडों की आहट दे जाता है। ये महीना खुशनुमा मौसम का महीना माना जाता है। सितंबर में ना सिर्फ मौसम सुहाना होता है बल्कि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी इसी महीने आते हैं। इसी महीने 9/11 जैसी आतंकी घटना हुई थी तो वहीं इसी महीने शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। सितंबर के में ही हरतालिका तीज और जितिया जैसे व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं। आइए जानते हैं इस साल सितंबर महीने में कौन सा फेस्टिवल और इवेंट कब है।

Special Days and Events in September 2024

September Month 2024 special days and event list in Hindi

तारीखस्पेशल डे
1-7 सितंबर नेशनल न्यूट्रिशन वीक
5 सितंबर टीचर्स डे
6 सितंबर हरतालिका तीज
7 सितंबरगणेश चतुर्थी
8 सितंबर वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे
9 सितंबर हिमालय दिवस
14 सितंबर हिंदी दिवस
16 सितंबर मिलाद-उन-नबी
17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा
17 सितंबर पीएम नरेंद्र मोदी जन्मदिन
18 सितंबर पितृपक्ष पितृपक्ष प्रारंभ
25 सितंबर जितिया व्रत, अयोध्या दिवस
27 सितंबरविश्व पर्यटन दिवस
बता दें कि सितंबर के महीने में गणेश उत्सव की भी धूम रहती है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को पड़ी है। गणेश चतुर्थी वाले दिन से ही लोग अपने घरों में गणपति बिठाते हैं। मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

End of Feed