September Month 2024 Special Days and Event: सितंबर दस्तक दे रहा है। सितंबर साल का 9वां महीना होता है। सितंबर का महीना खत्म होते-होते ठंडों की आहट दे जाता है। ये महीना खुशनुमा मौसम का महीना माना जाता है। सितंबर में ना सिर्फ मौसम सुहाना होता है बल्कि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी इसी महीने आते हैं। इसी महीने 9/11 जैसी आतंकी घटना हुई थी तो वहीं इसी महीने शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। सितंबर के में ही हरतालिका तीज और जितिया जैसे व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं। आइए जानते हैं इस साल सितंबर महीने में कौन सा फेस्टिवल और इवेंट कब है।
| तारीख | स्पेशल डे |
| 1-7 सितंबर | नेशनल न्यूट्रिशन वीक |
| 5 सितंबर | टीचर्स डे |
| 6 सितंबर | हरतालिका तीज |
| 7 सितंबर | गणेश चतुर्थी |
| 8 सितंबर | वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे |
| 9 सितंबर | हिमालय दिवस |
| 14 सितंबर | हिंदी दिवस |
| 16 सितंबर | मिलाद-उन-नबी |
| 17 सितंबर | विश्वकर्मा पूजा |
| 17 सितंबर | पीएम नरेंद्र मोदी जन्मदिन |
| 18 सितंबर पितृपक्ष | पितृपक्ष प्रारंभ |
| 25 सितंबर | जितिया व्रत, अयोध्या दिवस |
| 27 सितंबर | विश्व पर्यटन दिवस |
