Sawan Shivratri Rangoli Designs: सावन शिवरात्रि के मौके पर घर के आंगन में बनाएं ये सिंपल रंगोली डिजाइन्स, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 2, 2024, 06:48 AM IST

Sawan Shivratri Rangoli Designs: सावन शिवरात्रि का त्योहार 2 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप घर के आंगन में ये खास रंगोली डिजाइन्स बना सकती हैं। यहां देखें सावन शिवरात्रि के लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स।

Sawan Shivratri Rangoli Designs: सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। सावन शिवरात्रि का पावन व्रत इस साल 2 अगस्त यानी आज रखा जा रहा है। इस दिन शिवजी की पूरे विधी विधान से पूजा की जाती है। सावन शिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त व्रत रखने के साथ साथ नंगे पांव मंदिर जाते हैं और भोले बाबा को बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर लोग घर के आंगन और घर के मंदिर के पास रंगोली भी बनाते हैं। इस दिन घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने घर के आंगन में रंगोली बनाना चाहती हैं तो ये डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स।

Sawan Shivratri Rangoli Designs

शिवलिंग रंगोली डिजाइन्स

सावन शिवरात्रि के मौके पर आप घर के आंगन में आप चावल और गुलाल की मदद से रंगोली बना सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के आंगन में शिवलिंग बनाने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

End of Feed