Sawan Shivratri Mehndi Designs: सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। सावन के हर सोमवार को शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो सावन का हर दिन ही खास होता है लेकिन सावन शिवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है। सावन शिवरात्रि का त्योहार इस साल 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। सावन शिवरात्रि के मौके पर श्रृंगार करना और मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मेहंदी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। ऐसे में अगर आप भी सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने होथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें सावन शिवरात्रि के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।
शिवलिंग मेहंदी डिजाइन्स

Shivling Mehndi Designs
सावन शिवरात्रि के मौके पर आप हाथों पर शिवलिंग की मेहंदी लगवा सकती हैं। ये सावन के महीने में खूब ट्रेंड में रहता है। इस डिजाइन के साथ आप अपनी ऊंगलियों पर ॐ नमः शिवाय भी लिखवा सकती हैं।
शिव डमरू और मंदिर मेहंदी डिजाइन्स

shiv damru mehndi designs
शिव डमरू और मंदिर मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हाथों में मेहंदी के द्वारा मंदिर की डिजाइंस देखने में काफी खूबसूरत लगती है। आप हाथों में शिवलिंग और त्रिशूल भी बनवा सकती हैं।
शिवमंत्र मेहंदी डिजाइन

Shivmantra Mehndi Designs
सावन शिवरात्रि के मौके पर आप भगवान शिव के मंत्र जैसे "ओम नमः शिवाय" और शिव श्लोक आदि लिखवा सकती हैं। ये देखने में अट्रैक्टिव लगते हैं। और साथ ही हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Floral Mehndi Designs
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन्स हमेशा ट्रेंड में रहता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि के मौके पर आप इस तरह की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा सकती हैं। इसे अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आप इसमें गुलाब का आकार बनवा सकती हैं।
गोल मेहंदी डिजाइन

Round Mehndi Designs
अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह हाथों पर गोल मेहंदी लगवा सकती हैं। हथेलियों पर राउंड शेप डिजाइन बनवाएं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में है।
फुल लेंथ मेहंदी

Full length mehndi designs
नई नवेली दुल्हन इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। ये भी इन दिनों खूब ट्रेंड में है। फुल लेंथ मेहंदी डिजाइन को आप अपने दोनों में हाथों में लगवा सकती हैं। ये हाथों की सुंदरता बढ़ाने का काम करेंगे।
