Sawan Shivratri Rangoli Designs: सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। सावन शिवरात्रि का पावन व्रत इस साल 2 अगस्त यानी आज रखा जा रहा है। इस दिन शिवजी की पूरे विधी विधान से पूजा की जाती है। सावन शिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त व्रत रखने के साथ साथ नंगे पांव मंदिर जाते हैं और भोले बाबा को बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं। सावन शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर लोग घर के आंगन और घर के मंदिर के पास रंगोली भी बनाते हैं। इस दिन घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने घर के आंगन में रंगोली बनाना चाहती हैं तो ये डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स।
शिवलिंग रंगोली डिजाइन्स

Shivling Rangoli made with rice
सावन शिवरात्रि के मौके पर आप घर के आंगन में आप चावल और गुलाल की मदद से रंगोली बना सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के आंगन में शिवलिंग बनाने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
फूलों से बनाएं शिवलिंग रंगोली

Shivling Rangoli made with Rice
महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर के मंदिर के पास फूलों से शिवलिंग बना सकते हैं। ये देखने में खूबसूरत लगते हैं। रंगोली बनाने के लिए आप अलग अलग रंगों के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऊँ नम: शिवाय

Om namah shivay rangoli designs
सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि के मौके पर आप अपने आंगन में ऊँ नम: शिवाय रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन बनाने बेहद आसान है और बहुत प्यारी भी लगती है।
