Sawan Shivratri Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि के मौके पर हाथों में रचाएं ये लेटेस्ट शिवलिंग मेहंदी डिजाइन्स, भोलेनाथ भी हो जाएंगे प्रसन्न

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 2, 2024, 06:50 AM IST

Sawan Shivratri Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि त्योहार का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व होता है। इस साल सावन शिवरात्रि का त्योहार 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप सावन शिवरात्रि के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं।

Sawan Shivratri Mehndi Designs: सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। सावन के हर सोमवार को शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो सावन का हर दिन ही खास होता है लेकिन सावन शिवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है। सावन शिवरात्रि का त्योहार इस साल 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्‍व होता है। सावन शिवरात्रि के मौके पर श्रृंगार करना और मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मेहंदी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। ऐसे में अगर आप भी सावन शिवरात्रि के मौके पर अपने होथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें सावन शिवरात्रि के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Sawan Shivratri Mehndi Designs

शिवलिंग मेहंदी डिजाइन्स

सावन शिवरात्रि के मौके पर आप हाथों पर शिवलिंग की मेहंदी लगवा सकती हैं। ये सावन के महीने में खूब ट्रेंड में रहता है। इस डिजाइन के साथ आप अपनी ऊंगलियों पर ॐ नमः शिवाय भी लिखवा सकती हैं।

End of Feed