लाइफस्टाइल

Sawan Poems in Hindi: यहां पढ़ें सावन की सबसे बेस्ट कविताएं, बचपन की हर याद हो जाएंगी ताजा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2024, 08:47 AM IST

Sawan Poems in Hindi: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हम आपके लिए सावन की कविताएं लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप बचपन की यादों में खो जाएंगे। यहां पढ़ें सावन की कविताएं।

Image

Sawan Poems Kavita in Hindi

Sawan Poems in Hindi: सावन का महीना शुरू है। हर तरफ सावन के गीत और कविताएं सुनने को मिल रहे हैं। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में स्कूलों में बच्चों को भगवान भोलेनाथ की कविताएं लिखने और पढ़ने के लिए भी कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सावन की कविताएं लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप वापस से बचपन की यादों में डूब जाएंगे।

Sawan Poems Kavita in Hindi

हम दौड़ लगाते गलियों में

जब भी बारिश आ जाती थी

बहती हुई हवा कानों में

मधुर संगीत सुनाती थी,

जाने को उस समय में फिर से

मेरी बेचैनी बढ़ जाती है

जीवंत हो उठता है बचपन

जब सावन की बारिश आती है।

अब भीगने से हम डरते हैं

तब मिट्टी में खेला करते थे

गीले होकर जब घर जाते

माँ की डांट को झेला करते थे,

खूब शैतानी करते थे तब

अब माँ ये हमें बताती है

जीवंत हो उठता है बचपन

जब सावन की बारिश आती है।

छोटी सी जल की धारा में

नाव हमारी चलती थी

छोटे-छोटे से मन में तब

बड़ी आशाएं पलती थीं,

जो यारों के संग की थी मैंने

वो मस्ती मुझे बुलाती है

जीवंत हो उठता है बचपन

जब सावन की बारिश आती है।

बागों में हरियाली छाती थी

अम्बर में इन्द्रधनुष छाता था

मोर नाचता था पर खोले

वो दृश्य मुझे तो खूब भाता था,

देखने को वो सब कुछ अब

मेरी आँखें तरस जाती हैं

जीवंत हो उठता है बचपन

जब सावन की बारिश आती है।

अब न रहा वो बचपन

न ही किस्से रहे पुराने

बदले वक्त ने बदल दिए हैं

जीवन के सभी फ़साने,

उन सभी पलों की यादें मुझको

आकार आज रुलाती हैं

जीवंत हो उठता है बचपन

जब सावन की बारिश आती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article