सावन मेहंदी डिजाइन 2026: सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, झूले, लोकगीत और त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है। इस मौसम में महिलाएं और लड़कियां नई चूड़ियां, हरे रंग के कपड़े और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से अपने लुक को खास बनाना पसंद करती हैं। मेहंदी सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भारतीय त्योहारों की खूबसूरत पहचान भी है। हर साल कुछ नए पैटर्न ट्रेंड में आते हैं, जो पारंपरिक डिजाइन को मॉडर्न टच देते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मां पार्वती की ये 7 बातें बदल सकती हैं जिंदगी देखने का नजरिया
इस बार भी मिनिमल बेल, मंडला आर्ट, अरेबिक पैटर्न, फ्लोरल डिजाइन, मोर, कमल, हाथी और फिंगर-फोकस मेहंदी सोशल मीडिया से लेकर फेस्टिव सीजन तक हर जगह पसंद की जा रही हैं। अच्छी बात यह है कि इन डिजाइनों को लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये छोटे से लेकर फुल हैंड मेहंदी तक हर स्टाइल में खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों पर कुछ नया और आकर्षक रचाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों से आइडिया जरूर लें। सावन के लिए सेलेक्ट करें मेहंदी डिजाइन नई, मेहंदी फोटो, सावन की मेहंदी के डिजाइन।
Sawan Mehndi Design Photo
सावन का महीना शुरु होने वाला है, और इस सावन अगर आप अपने हाथों में प्यारी सी मेहंदी रचाना चाहते हैं। तो ये वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत ही प्यारा लुक देगी। डमरू, मोर, कमल फूल, हाथी के साथ बेल बूटी बहुत ही रॉयल फेस्टिव और ट्रेडिशनल लुक दे रही है। इस वाली मेहंदी को हर कोई देखता ही रहेगा।
कमल फूल वाली मेहंदी का डिजाइन इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडी है। ऐसी वाली मेहंदी लगाना भी आसान है और सुंदर भी बहुत लगती है। वहीं भरवां लुक वाली दूसरी मेहंदी की डिजाइन भी त्योहार पर रचाने के लिए बहुत अच्छी है।
सावन के महीने का स्वागत झूला झुलते हुए हो तो बहुत ही बढ़िया हो सकता है। इस सावन 2026 के लिए आप ये वाली मेहंदी की सिंपल और सुंदर डिजाइन तो अलग से सेलेक्ट करके जरूर ही रख लें।
शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू, जालीदार डिजाइन के साथ फूल और झूला झूलती महिला की ये मेहंदी का डिजाइन त्योहार के हिसाब से एकदम परफेक्ट हो सकता है।
बैक हैंड के लिए मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये वाली बेल अरेबिक स्टाइल की मेहंदी सबसे अच्छी चॉइस हो सकती है। फूल, बूटी और मोर पंख स्टाइल की इस मेहंदी डिजाइन तो गर्ल्स लगवाएंगी तो बेशक उनके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
जरूर ही 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मास में आपको सुहाग की सारी मेहंदी की डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली डिजाइन अभी से सेलेक्ट कर लेनी चाहिए।
