Sawan 2024 Saree Blouse design (सावन की साड़ी नई): शिव और पार्वती के मिलन का महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। सावन में शिव-शक्ति से मांगी मनोकामना पूर्ण होती है, खासतौर से वैवाहिक जीवन की शांति और सुहाग रक्षा के लिए सावन बहुत खास माना जाता है। इस साल सावन 22 जुलाई से शुरू होगा, सावन में पूजा पाठ के साथ साथ महिलाओं के साज श्रृंगार करने का भी खूब महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं लाल तो हरे-पीले रंग के वस्त्र पहन इस महीने को और खास बना सकती हैं। ऐसे में टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया के लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज तो सूट डिजाइन एकदम बढ़िया हो सकती हैं। देखें लेटेस्ट ट्रेंडिंग साड़ी-सूट कलेक्शन फॉर सावन 2024
सावन 2024 ट्रेंडिंग साड़ी डिजाइन नई फोटो, Latest Saree Blouse design For Sawan 2024

Latest Anarkali Suit design
सावन में इंडियन लुक के लिए ये लाल रंग का हैवी ज़री ज़रोदोजी वर्क का अनारकली सूट भी कमाल का रहेगा। सोनारिका के सूट कलेक्शन का ये मास्टरपीस यंग गर्ल्स पर भी खूब जचेगा। आप ऐसे सूट तीज त्योहार पर जरूर फ्लॉन्ट करें कंट्रास्ट की सलवार और दुपट्टे के साथ ऐसे सूट और जचते हैं।

Banarasi Saree design
सावन में साड़ी पहननी है, तो ये गहरे नीले रंग की बनारसी जंगला प्रिंट की साड़ी का लुक एकदम ही जबरदस्त लगेगा। सोनारिका ने साड़ी को खास ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया है। आप डोरी बैक वाले ब्लाउज के साथ ऐसी गजब लुक वाली साड़ी को प्लीट्स स्टाइल में भी ड्रेप कर सकती हैं, लुक काफी प्यारा आएगा।

Kurti Set Design Latest
हरा रंग भी सावन में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में सोनारिका का ये खास लाल और हरे के कॉम्बिनेशन वाला गरारा और वेलवेट की कुर्ती का सेट भी कुछ कम फैशनेबल नहीं है। सावन में देसी लुक फ्लॉन्ट करना है, तो ये वाला सूट सेट काफी अच्छा ऑप्शन है। जरूर ही आपको ये लुक किसी इवेंट में ट्राई करना ही चाहिए।

Yellow Saree For Haldi Sawan 2024
पहले सावन के लिए नया और बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक रिक्रिएट करना है। तो ये पीले रंग की धोती पैटर्न वाली साड़ी बढ़िया रहेगी। आप ऐसी नए लुक की साड़ी को कंट्रास्ट की ज्वेलरी संग पहने तो खूब जमा ठमा लुक आएगा।

Red Saree Blouse for Sawan 2024
सुहागिनों पर ये लाल रंग की बनारसी साड़ी एकदम परफेक्ट लगेगी। पहले सावन के लिए ये सोनारिका का ये लुक एकदम बेस्ट है, आप भी ऐसे स्टाइल का ब्लाउज सिलवाकर तीज त्योहार पर पतिदेव के होश उड़ा सकती हैं। जरूर ही आपको इस सावन अपनी पसंद का सूट-साड़ी लुक ट्राई करना ही चाहिए, बेशक श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे।
