Sawan 2024 Recipe: सावन में बनाएं बिना प्याज-लहसुन वाली ये 5 चटपटी रेसिपी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Sawan 2024 Recipes: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में ज्यादातर घरों में लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए 5 ऐसी जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के भी आपके घरवालों को खूब पसंद आएंगे।

Sawan 2024 Recipes: सावन यानी भोलेनाथ का महीना और शहर में झमाझम बरसात। अब बरसात में चटपटा खाने का तो मन करता है लेकिन सावन की वजह से कई घरों में लोग प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं। ऐसे में बिना प्याज-लहसुन के कुछ टेस्टी बनाना एक बड़ा चैलेंज है। आज हम आपके इसी चैलेंज को आसान बनाने के लिए सबसे बेस्ट 5 रेसिपी लेकर आए हैं। पंजाबी छोले से लेकर आलू टमाटर की सब्जी तक, यहां आपको मिलेंगे शुद्ध शाकाहारी भोजन के 5 सबसे बेहतरीन डिशेज के ऑप्शन और साथ ही उन्हें बनाने की पूरी विधि भी।

Sawan 2024 Recipe No Onion No Garlic Recipe In Hindi

Pure Veg No Onion No Garlic Recipe For Sawan 2024-

1) पंजाबी छोले

पंजाबी छोले बनाने की विधि-

बिना प्याज और लहसुन के पंजाबी छोले बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अब कुकर में काबुली चने डालें और लगभग इसे 5-6 सीटी आने तक पकने दें। जब हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आपको छोले का मसाला तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में 1 से 2 चम्मच घी डालें और इसे गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुन लें। अब इसमें सभी मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला पक जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। टमाटर डालने के बाद पैन को ढककर रख दें ताकि टमाटर की थोड़ी ग्रेवी बन जाए। (टमाटर के बिना इन 3 चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी) अगर आप सावन के महीने में दही खाती हैं तो टमाटर की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब ग्रेवी में से घी निकलने लगे तो आप इसमें उबले हुए छोले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें। बस आपके पंजाबी छोले तैयार हैं इसे आप हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।

End of Feed