Latest Mehndi Design (मेहंदी डिजाइन फोटो): शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव मनाने वाले सावन मास में अपने आराध्य का पूजन करने के साथ साथ सुहाग की खास मेहंदी रचाने का भी महत्व होता है। हर त्योहार पर घर की बेटी-बहुएं अगर मेहंदी लगाएं तो काफी शुभ होता है। ऐसे में सावन में गोरे गोरे हाथों में शगुन की खास मेहंदी रचाना बनता है। इसलिए यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन जो बिगिनर्स भी आसानी से बनाकर फ्लॉन्ट कर सकते हैं। ये रही सिंपल, ईजी, लेटेस्ट, ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन फोटो, जिसे देख हर कोई तारीफ करते नहीं थकेगा। सावन ही नहीं आप ये वाली मेहंदी डिजाइन नई हर ओकेजन पर बना सकती हैं।
Sawan 2024 Mehndi design Latest Photo

Mehndi design For Sawan
शिव जी को समर्पित ये वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लुक देगा। सावन की जश्न मनाने के लिए जरूर ही आपको ये वाली मेहंदी का डिजाइन बनाना ही चाहिए। आप केवल टिप्स भी बना सकती हैं, सिंपल और क्लासी लुक आएगा।

Mehndi design Photo
सावन का महीना है और आप भगवान शिव की ये वाली मेहंदी न रचाए तो लुक में मजा नहीं आएगा। जरूर ही आपको इस सावन शिव जी, त्रिशूल, घंटी और फूल पत्तियों वाली ये मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट करनी ही चाहिए।

Latest Mehndi design 2024
स्टाइलिश लुक में गर्ल्स ये ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी भी रचा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी कई सारी फिल्मी हसीनाएं भी लगाकर फ्लॉन्ट करती हैं। फ्रंट या बैक दोनों ही तरफ ये दोनों मेहंदी डिजाइन्स एकदम बढ़िया लुक देंगी।

Mandala Mehndi
मांडला पैटर्न की ये मेहंदी डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा खिला खिला लुक दे रही है। सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी तलाश रही हैं ये वाली मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट है। फूल पत्तियों वाला ये ट्रेडिशनल और क्लासी पैटर्न आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जरूर ही आपको इस सावन इन सारी मेहंदी डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली लेटेस्ट मेहंदी का डिजाइन झटपट चुज कर लेना चाहिए।
