Sawan 2024 Rangoli Designs: सोमवार, 22 जुलाई से बाबा के भक्तों का महीना शुरू हो गया है। जी हां, सावन (Sawan 2024) की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अभी से चारों तरफ सावन के गीत बजने लगे हैं। लोग महादेव की पूजा के लिए घर और मंदिर सजाने लगे हैं। अब इतना पावन महीना बिना रंगोली के भला कैसे पूरा हो सकता है। इसलिए आज हम खास आपके लिए सावन की सबसे बेस्ट रंगोली (Best Rangoli Designs For Sawan) के डिजाइन्स यहां लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को अपने घर के आंगन, ऑफिस परिसर और स्कूल में बनाकर आप सावन को और भी खूबसूरती से सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Rangoli Designs For Sawan 2024, Shiv Parvati Rangoli Designs, Sawan Rangoli Designs with Dots-
सावन के शुभ महीने में अगर घर के आंगन में शिवलिंग की रंगोली बनी हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। रंगोली के ये डिजाइन्स घर की शोभा बढ़ाते हैं।
बेलपत्र की मेहंदी सावन के महीने में घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इस तरह के डिजाइन्स को बनाना भी बेहद आसान है। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक बेलपत्र की डिजाइन बनाइये और इसके आसपास फूल सजा सकते हैं।
मोर की रंगोली तो सबसे बेस्ट होती है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको कई सारे रंगो की जरूरत होगी। ऐसी रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले रंग बिरंगे मोर बनाएं और फिर इसके आसपास दिए जला सकते हैं।
चरण पादुका वाली रंगोली घर के दरवाजे पर भगवान को सीधा न्योता देती हैं। इस तरह की रंगोली के डिजाइन्स बनाने के लिए ज्यादा रंग नहीं चाहिए होंगे। बस रंगोली के आसपास फूल सजा दें और ये खूबसूरत नजर आने लगेगा।
ये रंगोली डिजाइन्स दिखने में काफी यूनिक हैं और बनाने में भी आसान। सावन के पावन महीने में आप चाहें तो इस तरह के आसान रंगोली डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं।
