लाइफस्टाइल

Sawan 2023 Mehndi Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडी मेंहदी डिज़ाइन्स, आज ही लगाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2023, 11:02 AM IST

सावन का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा सा लगता है। सावन के महीने साज- श्रृंगार का एक अलग ही महत्व है।

Image

सावन में इन मेहंदी डिज़ाइन्स को करें ट्राय

Sawan 2023 Mehndi Designs: आज से सावन का त्योहार शुरू हो चुका है। इस बार सावन 58 दिनों का होगा। सावन के महीने में महिलाएं सजने सवरने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। हरी हरी चुड़ियों, साड़ी और हाथों मेहंदी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगाती दिखती हैं। सावन का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा सा लगता है। सावन के महीने साज- श्रृंगार का एक अलग ही महत्व है। शादी-सुदा महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखती हैं और श्रृंगार करती हैं। श्रृंगार में मेहंदी का अपना ही एक महत्व है। सावन के महीने में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसी धारणा है कि मेहंदी लगाने से दंपत्ति के बीच रिश्ता मजबूत होता है और प्रेम बना रहता है। ऐसा भी कहा जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है पति उतना ही ज्यादा प्यार करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मेहंदी के कुछ ट्रेंडी डिज़ाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप हाथों पर लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

सावन में इन मेहंदी डिज़ाइन्स को करें ट्राय

हाफ हैंड डिजाइन

हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है हाफ हैंड डिजाइन। इसका डिजाइन बेहद सिंपल और अट्रैक्टिव होता है। इसमें बैक हैंड में इस तरह के हाफ डिज़ाइन बनाना होता है।

सर्कल डिज़ाइन

सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन के लिए आप सर्कल डिज़ाइन मेहंदी भी ट्राय कर सकती हैं। इसमें हाथों के पीछे सर्कल डिजाइन बनाएं और हाथों की सुंदरता को बढ़ाएं।

फुल हैंड मेंहदी

अगर आपको खुद से मेहंदी लगाना नहीं आता है और आप मार्केट में मेंहदी लगवा रही हैं तो फुल हैंड मेंहदी डिजाइन ट्राय करें। ये डिजाइन आप पर काफी जचेगा।

अरेबिक डिज़ाइन

अरेबिक डिज़ाइन सदाबहार मेहंदी डिजाइन है। इस तरह के डिज़ाइन्स को आप बैक और फ्रंट दोनों में ही लगवा सकती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article