लाइफस्टाइल

ना मुरझाएगा, ना आएंगे चार पत्ती वाले सूखे फूल- सर्दियों में कैसे करें गुलाब की देखभाल, इन गलतियों से बचें

Sardi Mein Gulab Ki Care Kaise Karen (Rose Plant Care in Winter): सर्दी के मौसम में गुलाब का पौधा अक्सर सूख जाता है। या फिर फूल उतने मजबूत और गठे हुए नहीं आते। ऐसे में विंटर्स में गुलाब के पौधे के रखरखाव में कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि पौधे को ज्यादा खाद और पानी देने से बचना चाहिए। देखें मैं गुलाब के पेड़ को सर्दी कैसे लगाऊं?

Image

ठंड में गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें (Pic: Pinterest)

Sardi Mein Gulab Ki Care Kaise Karen (Rose Plant Care in Winter): सर्दियों में गुलाब के पौधों की देखभाल थोड़ी अलग रहती है क्योंकि ठंड, धूप की कमी और नमी का असर पौधे की ग्रोथ पर पड़ता है। ठंड में या तो गुलाब के पौधे के पत्ते झड़ जाते हैं या फिर फूल भी दो या चार पत्ती वाले ही आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सर्दी के मौसम में भी गुलाब का पौधा हरा और खूब सारे फूल देने वाला हो तो हम यहां एक आसान और प्रैक्टिकल विंटर-केयर गाइड शेयर कर रहे हैं।

ठंड में गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें?

1. धूप सबसे जरूरी

गुलाब के पौधे को रोज 4–6 घंटे की धूप चाहिए। सर्दियों में धूप हल्की होती है, इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सीधे धूप मिले। बालकनी/टैरेस इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

2. पानी कम दें

ठंड में गुलाब को बहुत कम पानी चाहिए होता है। हर 2–3 दिन में थोड़ा पानी दें। पहले मिट्टी को हाथ से चेक करें। अगर 1–2 इंच नीचे तक सूखी हो तभी पानी दें। ओवरवॉटरिंग से जड़ें सड़ सकती हैं।

3. खाद कैसे और कब दें?

सर्दियों में बहुत ज्यादा खाद मत दें, पौधा आराम मोड में रहता है। यानी इस समय यह ग्रोथ फेज में नहीं होता है। हर 15–20 दिन में हल्की खाद देनी चाहिए। लिक्विड खाद खासतौर पर बहुत कम मात्रा में दें।

4. छंटाई

दिसंबर–जनवरी में हल्की pruning करें यानी थोड़ा छंटाई करते रहें। सूखी, पीली, काली पत्तियां हटाते रहने चाहिए। कोई भी ब्रांच अगर सूखी हुई हो तो उसे हटा दें। बड़े स्तर की pruning (hard pruning) जनवरी के अंत या फरवरी शुरू में करें, ताकि मार्च-अप्रैल में पौधा अच्छी तरह बढ़ें।

5. मिट्टी ढीली रखें

महीने में एक बार मिट्टी को हल्के हाथ से खुरपी से ढीला करें ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिलती रहे और उनकी ग्रोथ रुके नहीं।

6. ठंड से बचाव

बहुत ज्यादा ठंड होने पर रात में पौधे को दीवार के पास रखें या शेड के नीचे रखें। गमलों को जमीन से ऊपर ईंट पर रखें ताकि मिट्टी बहुत ठंडी न हो। ज्यादा ठंडी मिट्टी होने पर पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।

7. कीड़े–मकोड़ों से बचाव

सर्दियों में भी एफिड्स (हरे कीड़े) जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में पौधे की सेहत के लिए हर 7–10 दिन में नीम तेल का स्प्रे या साबुन वाला पानी देना चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article