ये है सर्दी का सबसे हेल्दी पराठा, अभी सीख लें बनाना, बिना वजन बढ़ाए देगा पूरा पोषण

Winter Paratha Recipe: सर्दी में पराठे खाने का अपना ही मजा है। लेकिन वजन बढ़ने की टेंशन में इससे दूरी बनानी पड़ती है। या फिर ये भी डर रहता है कि पराठे से पूरा पोषण मिलेगा भी या नहीं। यहां जानें सर्दी के लिए हेल्दी पराठे की रेसिपी, जिससे कार्ब्स और प्रोटीन की पूरी डोज आपको मिलेगी। देखें इसकी रेसिपी।

Winter Paratha Recipe: जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देती हैं, हमारी भूख बढ़ने लगती है और मन कुछ गरमा-गरम खाने को करता है। लेकिन अगर आप फिटनेस और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखना चाहते हैं तो मेथी मूंग दाल पराठा आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह पराठा सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और हाई प्रोटीन के साथ फाइबर से भरपूर होता है। इस तरह यह स्वाद के साथ आपको वेट लॉस में भी मदद करेगा।

healthy paratha recipe

सर्दी का सबसे हेल्दी पराठा कैसे बनाएं (Pic: iStock)

सर्दियों का सबसे हेल्दी पराठा

  • इस पराठे में ताजी मेथी है जो सर्दी-जुकाम से बचाव करती है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
  • मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं। यह हल्की और आसानी से पचने वाली है।
  • आटे में गेंहू और बेसन का कॉम्बिनेशन फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। यह सर्दियों में शरीर को एनर्जी देता है।

End of Feed