लाइफस्टाइल

बच्चों को दें प्रेरणा का तोहफा, इस बाल दिवस खिलौने की जगह गिफ्ट करें ये 5 मोटिवेशनल बुक्स

Children’s day 2025 : बाल दिवस बच्चों के लिए एक खास दिन होता है। हर साल 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यदि आप इस बाल दिवस पर बच्चों को कुछ गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं, तो आप उन्हें ये 5 मोटिवेशनल बुक्स गिफ्ट कर सकते हैं।

Image

motivational books for children's

Children’s day 2025 : कल यानी 14 नवंबर का दिन देश में बाल दिवस के दिन मनाया जाता है। इस Children’s Day पर बच्चों को खिलौने या चॉकलेट्स की जगह कुछ बेहतर चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। जो उनके जीवन को एक दिशा दे सकें। बच्चों के व्यक्तित्व और सोच को आकार देने में किताबें बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। आज इस बार बच्चों को ऐसी किताबें गिफ्ट करें जो उन्हें प्रेरणा और आत्मविश्वास से भर दें। आज हम हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी प्रेरणादायक किताबों के बारे में जिन्हें हर बच्चे को जरूर पढ़ना चाहिए। ताकि वे बड़े होकर सफल और अच्छे इंसान भी बनें।

1. जीत आपकी

भारत के लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक शिव खेड़ा द्वारा लिखी ये किताब बच्चों और युवाओं दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। यह किताब सिखाती है कि सफलता किस्मत से नहीं, बल्कि सही सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है। इस किताब में कई ऐसी कहानियां हैं जो बच्चों में “मैं कर सकता हूं” वाला विश्वास जगाती हैं।

2. अग्नि की उडान (Wings of Fire)

देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तक अग्नि की उड़ान एक शानदार किताब है। जो आप अपने बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं। डॉ. कलाम की आत्मकथा हर बच्चे को सिखाती है कि मेहनत ईमानदारी और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

3. अकबर बीरबल की कहानियाँ

बाल दिवस पर बच्चों को देने के लिए अकबर बीरबल की कहानियों वाली पुस्तक बेहतर होती हैं। हास्य और बुद्धिमत्ता से भरी ये कहानियाँ बच्चों को तेज सोचने और ईमानदार बनने की प्रेरणा देती हैं।

4. मन की शक्ति

जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक मन की शक्ति एक शानदार किताब है। यह किताब किशोर उम्र के बच्चों के लिए बेहतरीन है। इसमें बताया गया है कि अगर आप अपने मन को सकारात्मक रखेंगे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

5. बाल रामकथा

'बाल रामकथा' एक पुस्तक है जो भगवान राम के बाल्यकाल और जीवन की घटनाओं को सरल और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है। महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास द्वारा रचित रामायण से बच्चों के लिए प्रेरक प्रसंगों को लेते हुए सरल भाषा में लिखा गया है। इससे बच्चे अच्छाई, संयम और कर्तव्य की भावना समझते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article