Winter Paratha Recipe: जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देती हैं, हमारी भूख बढ़ने लगती है और मन कुछ गरमा-गरम खाने को करता है। लेकिन अगर आप फिटनेस और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखना चाहते हैं तो मेथी मूंग दाल पराठा आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह पराठा सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और हाई प्रोटीन के साथ फाइबर से भरपूर होता है। इस तरह यह स्वाद के साथ आपको वेट लॉस में भी मदद करेगा।
सर्दियों का सबसे हेल्दी पराठा
- इस पराठे में ताजी मेथी है जो सर्दी-जुकाम से बचाव करती है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
- मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं। यह हल्की और आसानी से पचने वाली है।
- आटे में गेंहू और बेसन का कॉम्बिनेशन फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। यह सर्दियों में शरीर को एनर्जी देता है।
पालक-मूंग दाल पराठा कैसे बनाएं
- गेहूं का आटा 1 कप
- बेसन 2 बड़े चम्मच
- उबली हुई मूंग दाल आधा कप
- बारीक कटी मेथी पत्तियां 1 कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- हरी मिर्च 1 बारीक कटी
- हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल / घी पराठा सेंकने के लिए
पालक-मूंग दाल पराठा की रेसिपी
- आटा तैयार करने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, उबली मूंग दाल, कटी मेथी, और सभी मसाले मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें। 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- आटे की लोई बनाएं और हल्के हाथ से बेलें। चाहें तो बीच में थोड़ा घी लगाकर परतदार पराठा भी बना सकते हैं।
- गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों ओर सुनहरा होने तक घी या तेल से सेंकें। वेट लॉस में बना रहे हैं तो बिना घी या तेल के रोटी की तरह इसको सेंक लें। दही, हरी चटनी या गुड़ के साथ गरमागरम परोसें।
पालक-मूंग दाल पराठा के लाभ
सर्दियों में जब स्वाद और सेहत दोनों की बात आती है, तो मेथी मूंग दाल पराठा एक परफेक्ट चॉइस है। यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। यह हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त होने की वजह से इम्यूनिटी बूस्टर भी है। थायरॉइड या शुगर के मरीजों को यह फायदा देगा क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरे रखता है और वजन घटाने में मदद करता है
