National Unity Day 2025 : नए भारत के शिल्पकार सरदार पटेल- बिखरे भारत को बनाया अखंड राष्ट्र, यहां पढ़ें लौह पुरुष के प्रेरक प्रसंग

Sardar Patel Jayanti 2025 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल को भला कौन नहीं जानता है। आज हमारा देश देश जिस भौगोलिक कंडीशन में नजर आता है, उसमें सरदार पटेल का योगदान उल्लेखनीय है। आज सरदार पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) जिसे हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पढ़ें सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग...

Sardar Patel Jayanti 2025 : भारत के इतिहास में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम अदम्य साहस, अटूट एकता और नेतृत्व की मिसाल के रूप में अमर है। सरदार पटेल को उनके व्यक्तित्व की वजह से ‘लौह पुरुष’ (Iron Man of India) कहा जाता है क्योंकि उन्होंने न केवल आजादी के बाद 562 रियासतों में बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया, बल्कि एक सशक्त और अखंड भारत की नींव भी रखी। आज सरदार पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) जिसे हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पढ़ें सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग। ये प्रेरक प्रसंग आज भी हमें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की सीख देते हैं।

sardar patel ke prerak prasang

प्रेरक प्रसंग 1- साधारण किसान से लेकर भारत के लौह पुरुष तक

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद जिले में हुआ। पटेल बचपन से ही आत्मनिर्भर और साहसी थे। उनके बचपन की कहानी है कि स्कूल के दिनों में उन्होंने अपने शरीर पर बने फोड़े को खुद गर्म लोहे से फोड़कर इलाज किया था। उनके जीवन का यह प्रसंग अदम्य साहस और आत्मसंयम का प्रतीक है। बचपन से जीवन में दिखी यही दृढ़ता आगे चलकर उनके पूरे जीवन की पहचान बनी।

End of Feed