लाइफस्टाइल

Sara Tendulkar: 440 वोल्ट के बल्ब सा चमकता है सारा तेंदुलकर का चेहरा, ये है 6 सीक्रेट

Sara Tendulkar, सारा तेंदुलकर: सारा तेंदुलकर की स्किन बेशक ही काफी ग्लो करती है। इसके पीछे का राज अच्छी लाइफस्टाइल और स्किनकेयर है। सारा अपनी स्किन का काफी ख्याल रखती हैं, और अगर आप भी उनके जैसी त्वचा ताहते हैं। तो ये वाली 6 सीक्रेट टिप्स फॉलों कर सकते हैं।

Image

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar, सारा तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर की लाडली बिटिया सारा तेंदुलकर की खूबसूरती के अक्सर ही चर्चे होते हैं। सारा की त्वचा वाकई ही नेचुरली काफी दमकती है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर ही उनसे उनकी ब्यूटी और स्किनकेयर टिप्स पूछते रहते हैं। ऐसे में अगर भी सारा जैसी परफेक्ट, बेदाग और निखरी त्वचा चाहते हैं। तो आपको उनक सिंपल 6 सीक्रेट ब्यूटी टिप्स फॉलों करनी होंगी। खासतौर से यंग गर्ल्स, जिन्हें टीनएज में स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे जरूर ही सारा तेंदुलकर की स्किनकेयर टिप्स गांठ बांध लें।

स्किनकेयर है जरूरी

मेकअप से ज्यादा जरूरी बेशक ही अच्छा स्किनकेयर करना है। नेचुरल और सॉफ्ट ग्लो के लिए अच्छा वाला स्किनकेयर करना असरदार हो सकता है। ऐसे में आप भी मॉइश्चराइजर लगाएं और सनस्क्रीन, सीरम जैसी चीजें यूज करें।

तीन जरूरी चीजें

सारा अपने ब्यूटी रूटीन में तीन चीजों को खास शामिल करती हैं। जो है नियासिनमाइड, विटामिन सी और हायलूरोनिक एसिड। चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए ये वाली चीजें जरूरी हो सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड और बेदाग रहती है।

ज्यादा मेकअप प्रोड्क्ट्स न लगाएं

स्किन पर ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सारा जैसे सॉफ्ट ग्लोइंग लुक के लिए आप हल्का सा टच अप कर सकते हैं। ज्यादा फाउंडेशन लगाने से हमेशा बचना चाहिए।

आंखों का मेकअप

आंखों का मेकअप आपके पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकता है। ऐसे में सारा जैसे खूबसूरत लुक के लिए आप उनके द्वारा फॉलों किया गया आई मेकअप कर सकते हैं। जिसके लिए आपको केवल थोड़ा सा लाइनर लगाना है। वे अपनी आंखों के लिए ज्यादातर न्यूट्रल कलर्स का ही चुनाव करती हैं।

ब्लश कैसे लगाएं

सारा के गाल हमेशा ही गुलाबी गुलाबी चमकते हैं। सॉफ्ट पिंक गालों के लिए आप क्रीम ब्लश या लिक्विड ब्लश लगाएं। जिसे आप नाक और दोनों गालों पर एक जैसे लगाएं।

होंठ होंगे पिंक

सारा तेंदुलकर के गालों की तरह उनके होंठ भी हमेशा ही पिंक और ग्लॉसी रहते हैं। जिनसे लिए वे अपने आप को बहुत हाइड्रेटेड रखती हैं। साथ ही वे हमेशा नेचुरल पिंक कलर्स की लिपस्टिक्स का यूज करती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article