लाइफस्टाइल

Sant Ravidas Jayanti Shayari: करम बंधन में बन्ध.. रविदास जी की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, देखें रविदास जयंती की फोटो, दोहे, शायरी

Ravidas Jayanti Bhajan Shayari in Hindi (रविदास जयंती फोटो): माघ मास की पूर्णिमा तिथि को संत रविदास जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास जी की जयंती के दिन आप भी अपने करीबियों को हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। देखें रविदास जयंती फोटो, रविदास जयंती दोहे, गुरु रविदास जयंती की शायरी हिंदी।

Image

Guru Ravidas Jayanti photo shayari quotes in hindi

Ravidas Jayanti Photo, Wishes, Dohe in Hindi: हर साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर संत रविदास जी जयंती मनाई जाती है। संत श्री रविदास ने कवि, समाज सुधारक, दर्शनशास्त्री के रूप में मानवता के लिए बहुत कुछ किया है। गुरु रविदास भक्ति आन्दोलन के एक प्रसिद्ध सन्त भी थे, और उनके भक्ति गीतों तथा छन्दों ने भक्ति आन्दोलन पर प्रभाव डाला था। इस साल रविदास जयंती आज यानि 24 फरवरी की तारीख को मनाई जा रही है। ऐसे में गुरु रविदास के भक्तों को आप भी खास अंदाज में शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। देखें रविदास जयंती फोटो, संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, रविदास जी के दोहे।

रविदाय जयंती दोहे, Guru Ravidas Jayanti ki hardik shubhkamnaye

1. जन्म जात मत पूछिए, का जात और पात।

रैदास पूत सम प्रभु के कोई नहिं जात-कुजात।।

गुरु रविदास जयंती 2024 की ढेरों शुभकामनाएं।।

2. ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।

छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

Guru Jayanti Quotes

Guru Jayanti Quotes

3. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,

नर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

4. ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन,

पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन।।

Guru Ravidas Jayanti Quotes

Ravidas jayanti wishes download

Ravidas jayanti wishes download

5. रैदास प्रेम नहिं छिप सकई, लाख छिपाए कोय। प्रेम न मुख खोलै कभऊँ, नैन देत हैं रोय॥

Sant Ravidas Jayanti ki hardik shubhkamnaye

6. मन ही पूजा मन ही धूप,

मन ही सेऊं सहज स्वरूप

Guru Ravidas Jayanti wishes

Ravidas Jayanti Poster

Ravidas Jayanti Poster

7. जा देखे घिन उपजै, नरक कुंड में बास प्रेम भगति सों ऊधरे, प्रगटत जन रैदास

8. मन चंगा तो कठौती में गंगा

रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Ravidas Jayanti Dohe in Hindi

Ravidas Jayanti Dohe in Hindi

9. कृस्न, करीम, राम, हरि, राघव, जब लग एक न पेखा वेद कतेब कुरान, पुरानन, सहज एक नहिं देखा

10. हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article