लाइफस्टाइल

Sanskrit Birthday Wishes for Friend: दोस्त के बर्थडे को बनाएं झकास, भेजें जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक अर्थ सहित

Sanskrit Birthday Wishes for Friend (जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक अर्थ सहित): यहां से आप अपने दोस्त को संस्कृत में जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेज उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। देखें जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत में:

Image

दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत में (Photo: iStock)

Sanskrit Birthday Wishes for Friend (जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत में): जन्मदिन किसी भी इंसान के जीवन का खास दिन होता है। कोई सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाता है तो कोई पूरे धूम धड़ाके के साथ। लेकिन जन्मदिन कैसे भी मने, एक बात बहुत कॉमन होती है। वह बात है जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर कोई अपनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है। अगर आप अपने किसी खास दोस्त के जन्मदिन को और भी खास बनाना चाहते हैं हम आपके साथ है। यहां से आप अपने दोस्त को संस्कृत में जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेज उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां देखें जन्मदिन की शुभकामनाएं संस्कृत में:

Happy Birthday in Sanskrit

1. त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।

इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।।

भावार्थ – तुम बढ़ते हुए सौ वर्ष जिओ। तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे। हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बधाईया!

2. चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्।

चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम्।

जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि !

भावार्थ – आप दीर्घायु हों और अपनी कीर्ति बढ़ाएं। आपकी आयु लंबी हो और शुभ कर्म करते चलें। जन्मदिन की बधाईयां!

3. प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।

जन्मदिवसस्य कोटिशः शुभकामनाः!

भावार्थ – हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें। जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाईयां!

How do you say Birthday Wishes in Sanskrit

4. सूर्येण प्रकाशः आनीतः।

पक्षिभिः सुन्दरं गीतं कृतम्।

पुष्पाणि हसन् उवाच,

जन्मदिनस्य अनेकशः शुभकामनाः!

भावार्थ – सूरज रोशनी लेकर आया। पक्षियों ने सुन्दर गीत गाया। फूलों ने हंसते हुए बोला – जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां हों!

5. आशासे तव जन्मदिवसम् अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृतं कामदुघ्भवतु ।

जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः!

भावार्थ – मेरी कामना है कि तुम्हारा जन्मदिन बहुत अच्छा, मंगलकारी, सपनों को साकार करने वाला एवं कामनाओं को पूर्ण करने वाला हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव। भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्।।

चिरञ्जीव कुरु कीर्तिवर्धनम्। चिरञ्जीव कुरु पुण्यवर्धनम्।।

विजयी भव सर्वत्र सर्वदा। जगति भवतु तव सुयशोगानम्।।

जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः !

भावार्थ – तुम्हारा यह जन्मदिन सुन्दर और मंगलकारी हो। तुम लंबी आयु प्राप्त कर अपनी प्रसिद्धि और पुण्य बढ़ाओ। तुम हर जगह और हमेशा विजयी हो। संसार में तुम्हारा सुंदर यशगान हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें !

Sanskrit Me Birthday wish kaise kare in Hindi

8. एषः जन्मदिवसः तव रम्यः शुभमङ्गलमयः सुखपूर्णः।

वर्धतु तव सौख्यसमृद्धिः। स्वीकुरुष्व मम हार्दिक्यः शुभकामनाः।

भावार्थ – तुम्हारा यह जन्मदिन रमणीक, शुभ, मंगलमय एवं सुखों से भरा हो। तुम्हारी सुख-समृद्धि में वृद्धि हो। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करो।

9. जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे, शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्।

प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।

पुण्यकर्मणा कीर्तिमर्जय, जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।

भावार्थ – हे प्रिय मित्र, यह जन्मदिन तुम्हारा जीवन सदा के लिए आनंद- मंगल से भर दे! हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें! तुम अपने पुण्य कर्मों से प्रसिद्धि अर्जित करो। तुम सदैव एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जिओ!

Birthday Wishes in Sanskrit

10. भवतु जन्मदिनं तव मङ्गलम्

स्फुरतु सद्गुणवैभवसंपदः।

जगति वर्धतु शुभ्रयशः सदा

भवतु विष्णुपदे रतिरास्तिकी।।

भावार्थ – तुम्हारा जन्मदिन मंगलमय हो! तुम्हारे सद्गुणों और महिमा की संपदा बढ़ती रहे। सारे जग में सदा तुम्हारी यशकीर्ति फैले। भगवान् के चरणों में तुम्हारा प्रेम व विश्वास बना रहे।

11. त्वदीये जन्मदिवसे वयं सुहितचिन्तकाः।

अपर्यामो शुभांशसाः स्वीकुरुश्व सुखी भव!

भावार्थ – तुम्हारे जन्मदिन पर हम शुभचिंतक हैं। अनंत शुभकामनायें स्वीकार करो और सुखी रहो!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article