Sankranthi Muggulu New Designs with dots Images and Photos: मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। कहीं इसे खिचड़ी कहा जाता है तो कहीं मुग्गुलु। इस खास मौके पर लोग अपनों घरों को खूब सजाते हैं। मकर संक्रांति के मौक पर लोग घर के आंगन और चौखट पर अलग अलग तरह की रंगोली बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के लिए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स सर्च कर रही हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
पतंग रंगोली डिजाइन
मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का चलन सदियों पुराना है। इस खास मौके पर लोगों के बीच पतंग उड़ाने का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने आंगन को पतंग रंगोली डिजाइन से सजा सकते हैं। इसे सजाने के लिए आप अलग अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फूल रंगोली डिजाइन
इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पहले जमीन पर पतंग ड्रॉ कर लें। फिर इसे फूलों से सजाएं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपके आंगन की शोभा बढ़ाएंगे।
मकर संक्रांति रंगोली डिजाइन
आप चाहे तो घर के आंगन में मकर संक्रांति लिखा हुआ रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके लिए सिंपल सी रंगोली बना लें और उसके ऊपर मकर संक्रांति लिखे। इसके लिए आप अलग अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
