लाइफस्टाइल

Bill Gates Motivational Quotes: गोली की रफ्तार से मिलेगी सफलता, बस गांठ बांध लें बिल गेट्स की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 14, 2025, 08:08 AM IST

Bill Gates Motivational Quotes: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स किसी पहचान के मौहताज नहीं है। उनके अनमोल विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़े उनके मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Bill Gates Motivational Quotes

Bill Gates Motivational Quotes: बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामि है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक हैं। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1955 को सीटल, वाशिंगटन, यूएसए में हुआ था। बिल गेट्स का जीवन काफी संघर्षों भरा रहा था। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया और लोगों को प्रेरित करने का काम किया। उनके विचार आभ युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में हम यहां बिल गेट्स के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन दिखाने का काम करेंगी।

Bill Gates Motivational Quotes in Hindi

1. “अगर आप गरीब पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है परंतु अगर आप गरीब ही मर गए तो यह आप ही की गलती है।”

2. “धैर्य ही सफलता का मूल तत्व है।”

3. “मैं परीक्षा में कई विषयों में फेल हो गया था और मेरा दोस्त सभी विषय में पास हो गया था। अब वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजीनियर है और मैं माइक्रोसॉफ्ट का मालिक हूँ।”

4. “अपने आप की दूसरों के साथ तुलना मत करो। अगर तुम ऐसा करते हो तो तुम स्वयं की ही बेजती कर रहे हो।”

5. “व्यवसाय एक पैसे वाला गेम है जिसमें कई नियम व बहुत सारे खतरे हैं।”

6. “जैसा हम आने वाली सदी को देखते हैं, नेता वे होंगे जो दूसरों को सशक्त बनाते हैं।”

7. “बेवकूफ लोगों के प्रति अच्छे रहो। संभावना है कि आप किसी ऐसे ही बेवकूफ के लिए काम कर रहे होंगे।”

8. “कुछ बड़ा जीतने के लिए, आपको कभी-कभार बड़े खतरे भी लेने पड़ते हैं।”

9. “मैं एक कठिन कार्य के लिए आलसी व्यक्ति को चुनता हूं क्योंकि आलसी व्यक्ति कठिन कार्य को करने का सबसे आसान तरीका निकाल लेगा।”

10. “मेरे बच्चों के पास बेशक कंप्यूटर होगा लेकिन सबसे पहले उन्हें किताबें मिलेंगी।”

11. “बेवकूफ लोगों के प्रति अच्छे रहो। संभावना है कि आप किसी ऐसे ही बेवकूफ के लिए काम कर रहे होंगे।”

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article