लाइफस्टाइल

Sankranthi Muggulu New Designs 2025: पतंग से सजाएं घर का आंगना, यहां देखें मकर संक्रांति के लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 14, 2025, 08:37 AM IST

Sankranthi Muggulu New Designs, Muggulu Latest Design with dots Images and Photos: आज देशभर में धूम धाम के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।

Image

Sankranthi Muggulu New Designs

Sankranthi Muggulu New Designs with dots Images and Photos: मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। कहीं इसे खिचड़ी कहा जाता है तो कहीं मुग्गुलु। इस खास मौके पर लोग अपनों घरों को खूब सजाते हैं। मकर संक्रांति के मौक पर लोग घर के आंगन और चौखट पर अलग अलग तरह की रंगोली बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के लिए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स सर्च कर रही हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।

पतंग रंगोली डिजाइन

Patang rangoli designs

Patang rangoli designs

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का चलन सदियों पुराना है। इस खास मौके पर लोगों के बीच पतंग उड़ाने का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने आंगन को पतंग रंगोली डिजाइन से सजा सकते हैं। इसे सजाने के लिए आप अलग अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूल रंगोली डिजाइन

Flower rangoli designs

Flower rangoli designs

इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पहले जमीन पर पतंग ड्रॉ कर लें। फिर इसे फूलों से सजाएं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपके आंगन की शोभा बढ़ाएंगे।

मकर संक्रांति रंगोली डिजाइन

Makar sankranti rangoli

Makar sankranti rangoli

आप चाहे तो घर के आंगन में मकर संक्रांति लिखा हुआ रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके लिए सिंपल सी रंगोली बना लें और उसके ऊपर मकर संक्रांति लिखे। इसके लिए आप अलग अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article