लाइफस्टाइल

संभल के SP ने अपनी IPS पत्नी को इतने रोमांटिक अंदाज में पहनाई वरमाला, वायरल वीडियो में मनमोहक लगा दूल्हा-दुल्हन का लुक

IPS KK Bishnoi Weds IPS Anshika Verma: उत्तर प्रदेश कैडर के IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। जोधपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें दूल्हा-दुल्हन बन कैसी लगीं IPS जोड़ी, क्यूट वरमाला मोमेंट।

Image

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma

IPS KK Bishnoi Weds IPS Anshika Verma: जोधपुर की राजसी हवाओं में उत्तर प्रदेश कैडर के दो प्रतिभाशाली आईपीएस अधिकारियों ने शादी की है और सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक IPS किशन कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक IPS अंशिका वर्मा की शादी की तस्वीरें देख उनके चाहने वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। दोनों ही IPS अधिकारियों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। IPS अंशिका द्वारा सगाई की कुछ फोटोज शेयर की गई थीं, जिन्हें जनता का काफी प्यार मिला।

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Wedding Photos

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Wedding Photos

अब सोशल मीडिया पर IPS जोड़े की शादी वाली बहुत ही प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए की वीडियो तो काफी ज्यादा सुर्खियों में है। जिसमें कपल के बीच का प्यार, सम्मान तो प्यारी सी नोक झोंक नजर आ रही है। IPS अंशिका ने शादी के लिए क्लासिक लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं दूल्हे राजा IPS केके बिश्नोई ने ऑफ वाइट, आइवरी शेड की शेरवानी पहनी हुई थी।

स्टेज पर हुए रोमांटिक वरमाला

स्टेज की एक वायरल वीडियो में कपल ने बहुत ही प्यार से एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। पहले तो अपनी पत्नी को छेड़ते हुए आईपीएस बिश्नोई वरमाला पहनने से बच रहे थें। लेकिन बाद में वे अपनी प्यारी पत्नी आईपीएस अंशिका के लिए घुटनों पर बैठ गए थे। वरमाला पहनाने के बाद दोनों ने एक दूसरे को बहुत ही प्यार से गले लगाया था। आईपीएस कपल का ये क्यूट रोमांटिक वरमाला मोमेंट सोशल मीडिया पर बहुत प्यार बटोर रहा है।

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Varmala

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Varmala

शादी के जोड़े में दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बेहद मनमोहक लग रहे थे। लाल लहंगे में आईपीएस अंशिका तो किसी रॉयल महारानी से कम नहीं लग रही थीं। उनका लुक सिंपल और सुंदर था। ट्रेडिशनल सीधा पल्ला दुपट्टा ड्रेप, ओढ़नी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज सब कुछ परफेक्ट लगा। ज्वेलरी से लेकर उनका मेकअप भी काफी अच्छा था। वहीं दूल्हे राजा भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Engagement Pics

IPS KK Bishnoi And IPS Anshika Verma Engagement Pics

सगाई वाली फोटोज

आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की सगाई वाली फोटोज भी काफी ज्यादा वायरल रही हैं। नारंगी रंग के लहंगे और कंट्रास्ट बैंगनी रंग के स्क्वेयर नेक ब्लाउज में सगाई ब्राइड बनीं आईपीएस की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं था।

इससे पहले भी कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। बेशक ही शादी के जोड़े में रोमांटिक न्यूली वेड कपल बहुत ही मनमोहक लग रहा था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article