Anant-Radhika Pre wedding: गुजरात के जामनगर में इस वक्त बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स का मेला लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। इस इवेंट में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड स्टार्स भी तड़का लगा रहे हैं। अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से शुरू हुई थी जो आज 3 मार्च को खत्म होने वाली है। पहले और दूसरे दिन की शाम बेहद यादगार रही। पहले दिन जहां अमेरिकन पॉप सिंगर ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाया तो वहीं दूसरे दिन तीनों खान ने शाम को यादगार बना दिया। एक मंच पर बॉलीवुड के तीनों खान जमकर डांस करते दिखे।
तीनों खान ने एक साथ किया डांस
तीनों खान्स के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहली बार ऐसा हुआ जब तीनों खान एक साथ मंच साझा करते हुए परफॉर्म किए हो। सलमान, शाहरुख और आमिर एक साथ साउथ की सुपरहिट फिल्म RRR के सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर जमकर डांस करते दिखे।
सलमान-शाहरुख का लुक
डांस के अलावा जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो था सलमान और शाहरुख का लुक। दरअसल परफॉर्मेंस के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान एक ही तरह के ब्लैक पठानी ड्रेस में नज़र आए थे। दोनों का यह लुक फैंस को खूब पसंद आया है। बॉलीवुड के तीनों खान एक दूसरे का हुक स्टेप्स भी करते नज़र आए।
