लाइफस्टाइल

Makeup Tips: ग्लॉसी और मैट लुक में हैं कन्फ्यूज? ऐसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड

Makeup Tips In Hindi: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसके बिना लुक परफेक्ट लगना मुश्किल होता है। चलिए आज हम आपको मैट और ग्लॉसी लुक के ऑप्शन बताते हैं।

Image

makeup tips in hindi

Makeup Tips In Hindi: अच्छे कपड़े पहनना, सुंदर फुटवियर होना और मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि आजकल तो हर कोई मेकअप करना पसंद करता है। इसके लिए हम कई तरीके से लुक्स को रीक्रिएट करने का काम करते हैं। लिपस्टिक मेकअप का एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके बिना लुक कंप्लीट नहीं हो सकता। जब आप मार्केट में लिपस्टिक लेने के लिए जाएंगे, तो आपको एक नहीं बल्कि हजारों शेड मिल जाएंगे। यह समझ भी नहीं आएगा कि आपको क्या लेना चाहिए। लिपस्टिक लेते समय स्किन टोन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वहीं स्टाइलिश लुक के लिए कलर कंट्रास्ट का नॉलेज होना भी बहुत जरूरी है। लिपस्टिक ग्लॉसी और मैट दोनों शेड्स में आती है। चलिए आज हम आपको लिपस्टिक चुनने के तरीके के बारे में बताते हैं।

याद रखें ये बातें

सबसे पहले तो आपको लिपस्टिक खरीदते समय दिन और रात का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे इसलिए क्योंकि दिन के समय लाइट और सटल लुक अच्छा लगता है और बोल्ड कलर रात के समय अच्छा लुक देते हैं। बोल्ड कलर जहां पावरफुल लुक देने का काम करते हैं। वहीं लाइट शेड के लुक बेस्ट लगते हैं।

मैट कब करें उपयोग

मैट लिपस्टिक बहुत खूबसूरत लुक देती है। लेकिन इसे अप्लाई करते समय लुक का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको आपने जो कैरी किया है उसके हिसाब से कलर पैलेट को चुनना होगा। लिप कलर आप अपनी पसंद के हिसाब से बोल्ड या न्यूड चुन सकती हैं।

ग्लॉसी कब करें उपयोग

अगर आपको नेचुरल लुक पसंद आता है, तो उसके लिए लाइट शेड परफेक्ट होते हैं। आप चाहे तो इसके साथ ग्लाॅस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इतना ध्यान रखें कि आपको लिप ग्लॉस सीधा अप्लाई नहीं करना है। इसके पहले पीच या पिंक फैमिली के किसी शेड की लिपस्टिक अप्लाई करें।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article