लाइफस्टाइल

Sakat Chauth Vrat Choori Recipe: देसी घी-आटे से बनाएं सकट चौथ का खास भोग, देखें चूरी रेसिपी इन हिंदी

सकट चौथ व्रत चूरी रेसिपी, Sakat Chauth Vrat Choori Recipe: आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है, इस दिन पर भगवान गणेश का पूजन होता है। सकट व्रत के दिन पर आप विघ्नहर्ता को खास सकट व्रत चूरी का भोग लगा सकते हैं। देखें देसी घी, गुड, आटे का चूरमा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

Sakat Chauth Churi Recipe

सकट चौथ व्रत चूरी रेसिपी, Sakat Chauth Vrat Choori Recipe: सकट चौथ हिंदू धर्म में भगवान गणेश को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम में चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ते हैं। इस त्योहार पर विशेष चूरी (चुड़ी) बनाकर प्रसाद के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है। अगर आप भी आज इस व्रत के दिन पर भगवान गणेश को खास चूरी का भोग लगाना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल और स्वादिष्ट चूरी/चूरमा वाली रेसिपी फॉलों कर सकते हैं।

चूरी बनाने की सामग्री

सकट चौथ के व्रत की चूरी बनाने के लिए साधारण सामग्री का उपयोग किया जाता है -

  • 1 किलो गेहूं का आटा (साधारण से थोड़ा मोटा)
  • गुड़
  • घी

चूरी बनाने की सिंपल रेसिपी

संकट चौथ के खास अवसर पर भगवान गणेश को चूरी का भोग लगाना है। तो ये वाली रेसिपी फॉलों करें -

  • स्वादिष्ट चूरी का भोग के लिए आपको 1 किलो गेहूं को आटे में घी मिलाना है। आपको आटे में उतनी चम्मच घी मिलाना है, जब तक आटे की मुट्ठी न बन जाए।
  • फिर इस आटे में पानी मिलाकर गूंथ लेना, इसे आपको साधारण से थोड़ा सा सख्त रखना है। फिर आपको आटे की लोई बनानी है और घी में तल लेना है।
  • आटे को आपको गोल्डन ब्राउन कलर होने तक तल लेना है।
  • तली हुई लोई को फिर छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
  • फिर आपको एक पैन में घी डालकर, आटे के चूरे को अच्छे से भून लेना है और साथ में थोड़ी सी सौंफ और काली मिर्च भी डाल दें।
  • चूरी अच्छे से भून लेने के बाद आपको एक दूसरे पैन में आधा किलो गुड़ लेना है, और उसमें हल्का सा पानी का छींटा मारकर गुड़ को पिघला लें।
  • एक बार जब गुड़ पिघल जाए तब उसमें घी डालकर भी पिघला लें।
  • गुड़ और घी को चूरी में अच्छे से मिला दें।

आपकी गुड़, घी और आटे से बनी स्वादिष्ट चूरी बनकर तैयार है। जिसे आप भगवान गणेश तो संकट चतुर्थी के भोग में अर्पित कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article