Latest Trendy Mehndi Design (ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन): सैयारा फिल्म का क्रेज इन दिनों हर जगह ही छाया हुआ है। फिल्म के साथ साथ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के लुक्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासतौर से अनीत का गुलाबी साड़ी वाला ब्राइडल लुक खूब वायरल हो रहा है, साड़ी के साथ इस लुक में अनीत की प्यारी सी मेहंदी का डिजाइन भी गर्ल्स को काफी अच्छा लगा है। इन दिनों गर्ल्स ऐसी सिंपल और टैटू लुक वाली मेहंदी की डिजाइन्स काफी पसंद कर रही हैं। कई सेलिब्रिटी ब्राइड्स ने मेहंदी की डिजाइन अपनी शादी में लगवाई है। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी या राखी, जन्माष्टमी जैसे तीज त्योहार पर मेहंदी की नई डिजाइन ट्राई करना चाहते हैं, तो ये वाली डिजाइन बेस्ट हो सकती है। गर्ल्स देखें लेटेस्ट, सिंपल, यूनिक, ट्रेंडी, मांडला मेहंदी डिजाइन -
वानी बत्रा की ब्राइडल मेहंदी
इस वायरल वेडिंग वाले सीन में एक्ट्रेस अनीत उर्फ वानी बत्रा ने बहुत ही सिंपल और मॉडर्न, स्टाइलिश लुक वाली मेहंदी का डिजाइन बनवाया था। जो ऑफिस वाली गर्ल्स के लिए सबसे प्यारा और सिंपल डिजाइन हो सकता है।

Latest Mehndi Design Photo
इस लुक में बैक हैंड पर ब्रेसलेट और मांडला पैटर्न की मेहंदी बनी है। ऐसी ब्रेसलेट स्टाइल की बेल, फूल वाली मेहंदी आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और परीणीति चोपड़ा ने भी अपनी अपनी शादियों में रचाई थी। गोल के बदले त्रिकोण शेप में मांडला फूल और फिंगर पर बेल का डिजाइन बहुत ही डेलिकेट लुक दे रहा है।

Alia Bhatt Wedding Mehndi (Photo Credit: Alia Bhatt)
आलिया ने अपनी शादी में सिंपल सी मांडला मेहंदी लगवाई थी। जिसके साथ घंटी वाला डिजाइन बना हुआ था।

Kiara And Parineeti Wedding Mehndi (Photo Credit: Kiara Advani/Parineeti Chopra)
कियारा और परी दोनों ने भी ऐसी सिंपल टैटू ब्रेसलेट पैटर्न की ही मेहंदी का डिजाइन अपनी शादियों के लिए चुना था। जरूर ही अगर आप कोई सिंपल और नए लुक वाली मेहंदी का डिजाइन इन तीज त्योहारों के लिए तलाश रही हैं। तो ये एकदम ही ट्रेंडी और लेटेस्ट लुक की मेहंदी का डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
