लाइफस्टाइल

Sabudana kheer recipe: जन्माष्टमी के व्रत में खूब चाव से खाएं मीठी-मीठी साबूदाना खीर, नोट करें बढ़िया रेसिपी

Sabudana kheer recipe (साबूदाना खीर कैसे बनाएं): तीज-त्योहार पर व्रत रख रहे हैं, और व्रत में कुछ बेहतरीन खाने के मन है। तो झटपट साबूदाना की खीर तैयार कर एन्जॉय कर सकते हैं। साबूदाना खीर के फायदे भी है और ये पेट के लिए बहुत ही हल्की होती है। यहां देखें झटपट आधे घंटे में तैयार होने वाली साबूदाना खीर की रेसिपी।

Image

Sabudana kheer kaise banaye in hindi Janmashtami ka vrat kheer for fast recipe

Janmashtami vrat special sabudana kheer recipe: जन्माष्टमी के त्योहार पर व्रत रख रहे हैं और कुछ बढ़िया सा मीठा खाने का मन है। तो चावल सेवई की खीर छोड़ नई रेसिपी वाली साबूदाना की खीर चख ली जाए। बनाने में आसान और खूब फायदों वाली साबूदाना की खीर बेशक हर किसी को पसंद आएगी। जन्माष्टमी व्रत के लिए आप मात्र 30 मिनट इस रेसिपी को फॉलों कर करीब 8 लोगों के लिए बिना झंझट वाली खीर तैयार कर सकते हैं। हिंदी में देखें साबूदाना खीर की बेहतरीन रेसिपी -

Sabudana kheer recipe in Hindi

सामग्री
  • एक कप साबूदाना
  • एक लीटर दूध
  • एक और आधा कप शक्कर
  • चार इलायची
  • केसर
  • ड्राई फ्रुट्स

साबूदाना खीर कैसे बनाएं

  • स्वादिष्ट साबूदाना की खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में साबूदाना को पानी में भिगोकर करीब 15 मिनट के लिए अलग रख देना होगा।
  • फिर उसके साथ ही गैस पर एक पैन में दूध को शक्कर और इलायची ड़ालकर बढ़िया तरीके से उबाल लेना होगा।
  • फिर एक बार जब दूध उबल जाए और साबूदाना भी अच्छे से पानी में गल जाए। तब आपको दूध वाले पैन में साबूदाना मिलाकर हिलाना है।
  • थोड़ी देर बाद दूध और साबूदाना में एक कप पानी और ड़ालकर अच्छे से चला चलाकर उबाल लें। आपको इसे तब तक पकाना है जब तक साबूदाना फूल न जाए।
  • फिर दूध में केसर ड़ालकर उसे कुछ देर के लिए और पका लें।

और बस आपकी स्वादिष्ट व्रत वाली साबूदाना की खीर बनकर तैयार है। आप इसको अपनी पसंद के ड्राई फ्रुट्स से गार्निश भी कर सकते हैं। साबूदाना खीर में और रंग लाने के लिए इसे थोड़ा फैंट भी सकते हैं। जन्माष्टमी व्रत में आप इसको गर्मा गरम सर्व कर खूब एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं कान्हा को भोग के रूप में भी आप इस खीर वाली रेसिपी का उपयोग कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article