लाइफस्टाइल

Rohit Bal Death News: चला गया ग्‍लैमर की दुनिया का गुड्डा, अंधकार में डूबी फैशन जगत की दिवाली, विदेशों तक में थी डिजाइंस की धाक

Rohit Bal Death News: देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल इस दुन‍िया में नहीं रहे। प्‍यार से वह गुड्डा के नाम से मशहूर थे और ट्रेंडिशनल आर्ट को मॉडर्न तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते थे। बॉलीवुड की कई हस्‍त‍ियां ग्रैंड डिजाइंस के ल‍िए उनके लेबल पर भरोसा करती रही हैं।

Image

rohit bal aka gudda passes away

Rohit Bal Death News: फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह रोहित बल अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 63 साल की उम्र में रोहित ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित बल लगभग एक साल से दिल की बीमारी से जुझ रहे थे। वहीं, अब जब रोहित के निधन की खबर आई तो सिर्फ फैशन जगत ही नहीं पूरा देश में शोक की लहर है।

बता दें कि फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने खुद इस दुखद खबर की पुष्टि की है। रोहित बल भी FDCI के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। रोहित का यूं अचानक अलविदा कह जाना पूरे देश के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। आज नम आंखों से हर कोई रोहित को श्रद्धांजलि दे रहा है।

फैशन जगत के गुड्डा थे रोहित

फैशन की दुनिया में रोहित बल को अपने डिजाइंस के दम पर एक खास मुकाम हासिल हुआ था। प्‍यार से वह गुड्डा के नाम से भी लोकप्रिय थे। उनके ड‍िजाइंस में पारंपरिक कला को मॉडर्न टच के साथ देखा जा सकता था। वह क्‍लीन कट्स और ग्रैंड के लिए जाने जाते थे। हाल ही में उनकी क्र‍िएशंस को महेंद्र सिंह धोनी, अनन्‍या पांडे जैसे स‍ितारों ने पहना था। उनके रैंप शोज भी क्‍लास और ग्रैंडनेस का उदाहरण होते थे ज‍िनमें वह अक्‍सर अपने मॉडल्‍स के साथ एंजॉय करते नजर आते थे। उनके जाने से बेशक फैशन जगत को एक बड़ा धक्‍का लगा है और उनकी कमी हमेशा ही खलेगी।

रोहित बल के बारे में जानकारी

रोहित बल का जन्‍म 8 मई 1961 में एक कश्‍मीरी पंडित परिवार में हुआ था। दिल्‍ली पब्‍ल‍िक स्‍कूल,मथुरा रोड से उन्‍होंने स्‍कूली शिक्षा पाई और फ‍िर नेशनल इंस्‍टीटयूट ऑफ फैशन टेक्‍नॉलजी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। रोहित बल ने मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पत‍ि के लिए भी कॉस्‍ट्यूम डिजाइन किए थे। वह मोर और कमल के फूल पर आधारित मोटिफ का खूब प्रयोग करते थे और रॉयल फैब्रिक जैसे वेलवेट, ब्रोकेड के मेल से शाही शान वाले डिजाइंस क्र‍िएट करते थे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article