एक कहानी, 50 साल: दास्तान उस शख्स की जिसने एक किताब को दे दी अपनी पूरी जिंदगी

आज के डिजिटल दौर में जहां सब कंप्यूटर पर टाइप करते हैं, कारो आज भी पुराने टाइपराइटर पर ही लिखते हैं। वे एक-एक वाक्य को बार-बार बदलते हैं, जब तक कि वह एकदम सही न हो जाए।

आज हम में से हर कोई जल्दी में है। हर किसी को सबकुछ तुरंत चाहिए। इस जल्दबाजी के दौर में क्या आप ये बात सोच सकते है कि कोई इंसान अपनी जिंदगी के 50 से भी ज्यादा साल एक ही इंसान की कहानी लिखने में लगा दे? जी हां, इस शख्स का नाम है रॉबर्ट कारो। रॉबर्ट अमेरिकी मूल के लेखक हैं।

Rober Caro

पिछले करीब 50 साल से एख ही किताब लिखने में लगे हैं रॉबर्ट तारो

रॉबर्ट कारो की उम्र आज 89 वर्ष है। वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन की जीवनी लिख रहे हैं। यह कोई आम किताब नहीं है। यह इतने विस्तार में लिखी गई है कि इसे पढ़कर 20वीं सदी के पूरे अमेरिका का इतिहास समझ आता है।

End of Feed