लाइफस्टाइल

Summer Care Tips: धूप से गायब हो रहा चेहरे का ग्लो? भुनी हुई हल्दी का करें इस्तेमाल, फटाफट दूर होगी टैनिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 21, 2023, 10:18 AM IST

Summer Care Tips, Roasted Turmeric Scrub: (हल्दी से सन टैनिंग कैसे हटाएं) हल्‍दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर गर्मी में भाग दौड़ की वजह से आपके चेहरे का ग्लो खत्म होता जा रहा है तो आप हल्दी को भूनकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सन टैनिंग को हटाने में मदद करता है।

Image

Roasted Turmeric Sun Tan Removal Scrub In Summer

Summer Care Tips, Turmeric Sun Tanning Face Scrub: गर्मी के मौसम में रोजाना बाहर आने जाने से चेहरे और बॉडी पर सन टैनिंग (Sun Tanning) हो जाती है। बॉडी और चेहरे की त्‍वचा काफी अनईवन दिखने लगती है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं सन टैनिंग की समस्‍या को दूर करने के घरेलू नुस्खे। यह कैमिकल फ्री होने के साथ-साथ चेहरे के लिए काफी फायदेमंद भी है। इसके लिए हमने यहां रोस्टेड हल्दी (Haldi for tanning) की मदद से स्क्रब तैयार किया है, जिसे आप भी अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। दरअसल, हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हील करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सन टैनिंग को हल्दी की मदद से कैसे दूर कर सकते हैं।

हल्दी से बनाएं टैन रिमूवल स्क्रब, Turmeric Scrub For Tan Removal:

सामग्री

हल्दी पाउडर 4 चम्मच

कच्चा दूध 6 चम्मच

शहद 4 चम्मच

How To Make turmeric Sun Tan Removal Scrub:

हल्दी से स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन लें को गैस पर चढ़ाएं और इसमें हल्‍दी के पाउडर को डालें।

इसके बाद धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक चलाते रहें।

जब हल्दी गहरे रंग का होने लगे और इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद करके इसे एक कटोरी में निकाल लें।

अब कटोरी में दूध और शहद डालें और इसे अच्‍छी तरह से मिक्स करके पेस्‍ट तैयार लें।

बस आपका सन टैनिंग रिमूवल स्‍क्रब तैयार है।

ऐसे करें इस्‍तेमाल: How To Use Sun Tanning Scrub On Face:

शरीर या चेहरे पर जहां भी सन टैनिंग हुआ है, उस जगह पर इस पेस्‍ट को लगाएं। फिर हल्‍के हाथों से इसे स्किन पर रगड़ें करें। ध्यान रहे ज्यादा जोर से चेहरे रब न करें। इसके 5 मिनट बाद चहेरे को साफ पानी धो लें।

क्या है इसके फायदे? Benefits Of Roasted Turmeric Scrub:

रोस्टेड हल्दी और शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर एंटी-टैनिंग एजेंट का काम करता है। साथ ही यह स्किन के डैमेज सेल्‍स को हील करता है, जिससे त्वचा की खोई हुई निखार वापस आती है। इसके अलावा, इस स्क्रब में कच्चे दूध का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें लैक्टिक एसिड होता है और यह टैनिंग हटाने में कारगर होता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article