Republic Day Special Recipe in hindi, Republic Day Par Kya Khaye, रिपब्लिक डे के लिए क्या बनाएं: गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा है। ये दिन विविधता, संस्कृति और एकता की ताकत का एहसास कराता है। इस खास मौके पर घर, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर खूब सजाए जाते हैं तो तिरंगा रंग के पकवान भी बनाए जाते हैं। अगर आपको भी रिपब्लिक डे पर ट्राईकलर की रेसिपी ट्राई करनी है या कुछ तिरंगा रंग में ही अच्छा बनाना है तो यहां से टॉप 5 डिशेज के आइडियाज ले सकते हैं।
1) तिरंगा सैंडविच

tricolour sandwich
गणतंत्र दिवस के दिन सैंडविच खाकर बच्चे खुश हो जाएंगे। बस आपको इसे भी तिरंग रंग का बनाना है। सफेद ब्रेड पर हरी और नारंगी चटनी लगाकर आप इस सैंडविच को तैयार सकते हैं।
2) तिरंगा पुलाव

tricolour pulao recipe
26 जनवरी का दिन और सर्दियों की गुनगुनी धूप में पुलाव खाने का मजा आ जाएगा। आप ट्राईकलर का पुलाव बना सकते हैं। ऐसे में आप हरे रंग के लिए हरी चटनी और केसरिया रंग के लिए टोमैटो प्यूरी यूज कर सकती हैं।
3) ट्राईकलर ढोकला

tricolour dhokla dish
गुजरात की जान कहा जाने वाला ढोकला भी ट्राईकलर में तैयार हो सकता है। यह भी नाश्ते में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि ढोकला बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद होता है. इसे टिफिन में भी भेज सकते हैं। ढोकला में ट्राईकलर लाने के लिए केसर वॉटर और पालक प्यूरी इस्तेमाल की जा सकती है।
4) ट्राईकलर पोहा

tricolour poha recipe
पोहा बेहद टेस्टी महाराष्ट्रियन डिश है, जो ब्रेकफास्ट में काफी पापुलर है। पोहा घर में ही बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसे ट्राईकलर वाला रूप भी दे सकते हैं। ऐसे में आपको हरे रंग के लिए पालक यूज करना होगा, जबकि सैफरन कलर कद्दू से आ जाएगा। इसके अलावा गाजर और शिमला मिर्च से भी ट्राईकलर वाला फील लिया जा सकता है।
5) तिरंगा पास्ता

tricolour pasta recipe in hindi
गणतंत्र दिवस पर पास्ता भी एक अच्छा ऑप्शन है। कई सारी सब्जियों से बनने वाली इस डिश में ब्रोकली, गाजर, चीज आदि का इस्तेमाल करके इसे ट्राईकलर दे सकते हैं। रिपब्लिक डे के मौके पर ये पास्ता आपके गेस्ट का मन खुश कर देगा।
